
🟥 रिपोर्टर डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
जहरीले सांप के डसने से अचेत हुई महिला की आईटीबीपी डॉक्टर ने बचाई जान
कुतुल COB में 41वीं वाहिनी ITBP के असिस्टेंट कमांडेंट डॉ. अक्षय राजपुरोहित ने 10 एंटी-स्नेक वेनम देकर किया सफल उपचार
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम उसेबेड़ा की 47 वर्षीय महिला मासे बाई को जहरीले सांप के काटने के बाद गंभीर हालत में कुतुल COB लाया गया। जहर तेजी से फैलने के कारण महिला लगभग बेहोशी की स्थिति में थी।
आपातकालीन स्थिति को देखते हुए 41वीं वाहिनी ITBP के असिस्टेंट कमांडेंट एवं चिकित्सक डॉ. अक्षय राजपुरोहित ने तत्काल उपचार शुरू किया। उन्होंने महिला को 10 एंटी-स्नेक वेनम (ASV) तथा 4 अन्य जीवनरक्षक दवाएं दीं। साथ ही सांप के काटे हुए घाव का उपचार कर प्रभावित हाथ को स्थिर किया गया।
समय पर मिले उपचार से महिला की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और वह खतरे से बाहर आ गई। इसके बाद बेहतर चिकित्सा एवं 24 घंटे की ICU निगरानी के लिए महिला को जिला अस्पताल नारायणपुर रेफर किया गया।
अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में ITBP द्वारा उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाएं ग्रामीणों के लिए आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनदायिनी साबित हो रही हैं।
🟪 प्रधान संपादक -डे नारायण सिंह बघेल













