53वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा जिला नारायणपुर के दूरस्थ ग्रामों में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ “हर घर तिरंगा” अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा जिला नारायणपुर के दूरस्थ ग्राम कोडेनार, अडिंगपार एवं मडोड़ा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ “हर घर तिरंगा” अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला–नारायणपुर, 12 अगस्त 2026 को भारत–तिब्बत सीमा पुलिस बल की 53वीं वाहिनी द्वारा सेनानी श्री संजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन में वाहिनी की सीओबी कोडेनार, अडिंगपार एवं मडोड़ा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री रामअवतार मीणा, उप सेनानी, श्री तरुण, सहायक सेनानी, श्री दीप सिंह राणा, सीसीडी ने स्थानीय ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति प्रेम, सम्मान, त्याग और समर्पण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों से देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय गीत रचनात्मक एवं राष्ट्रीय महत्व तथा स्वतंत्रता संग्राम में इसकी प्रेरणादायी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। स्थानीय ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को बताया गया कि वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम एवं स्वाधीनता की भावना जगाने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय गीत रहा है।
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ-साथ “हर घर तिरंगा अभियान” के दौरान सीओबी कोडेनार में स्थानीय ग्रामीणों, सीओबी अडिंगपार में स्थानीय ग्रामीण एवं रामकिशन आश्रम धुरबेड़ा के विद्यार्थियों तथा सीओबी मडोड़ा में स्थानीय ग्रामीणों एवं स्कूलपारा गांव के स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थी, राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहे। स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने एक साथ राष्ट्रीय गीत का गायन कर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन के कार्यक्रम में सभी सीओबी के स्थानीय ग्रामीण एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक प्रबल किया। इस कार्यक्रम का समापन श्री संजय भारद्वाज, द्वितीय कमान के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक, राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।

🟦 प्रधान संपादक -डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!