Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

अबुझमाड़ में विकास और विश्वास का नया अध्याय — मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया नवीन थाना कोहकामेटा भवन का लोकार्पण

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर (छ.ग.)

🔷 *अबुझमाड़ में विकास और विश्वास का नया अध्याय*

🔷 *मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया नवीन थाना कोहकामेटा भवन का लोकार्पण*

🔷 *1980 में पुलिस चौकी से हुई थी शुरुआत, 1984 में बना थाना और आज मिला आधुनिक भवन का स्वरूप।*

🔷 *नक्सल प्रभावित क्षेत्र से विकास, सुशासन और जनविश्वास के केंद्र तक की ऐतिहासिक यात्रा का साक्षी है कोहकामेटा।*

🔷 *आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन थाना भवन से आमजन को मिलेगी बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवा।*

🔷 *शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति शासन एवं पुलिस प्रशासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक बना नया भवन।*

अबुझमाड़ क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास को नई गति प्रदान करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। थाना कोहकामेटा के नवीन भवन का लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन के वन, जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कोहकामेटा थाना का इतिहास अबुझमाड़ क्षेत्र के संघर्ष, सुरक्षा और विकास की कहानी को समेटे हुए है। वर्ष 1980 में तत्कालीन मध्यप्रदेश शासन द्वारा अबुझमाड़ क्षेत्र में प्रशासनिक पहुंच बढ़ाने एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोहकामेटा पुलिस चौकी की स्थापना की गई थी। क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं प्रशासनिक महत्व को देखते हुए वर्ष 1984 में इस चौकी को पूर्ण थाना के रूप में उन्नत किया गया। उस समय शासन का उद्देश्य दुर्गम वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करना तथा आमजन को सुरक्षा एवं शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराना था।

किन्तु कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, घने जंगलों एवं बढ़ते नक्सली प्रभाव के कारण समय के साथ प्रशासनिक गतिविधियां प्रभावित होने लगीं और यह क्षेत्र नक्सली गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन गया। परिणामस्वरूप शासन एवं प्रशासन की पहुंच सीमित होती चली गई। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पश्चात शासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अबुझमाड़ क्षेत्र में पुनः प्रशासनिक पकड़ मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए गए।

इसी क्रम में वर्ष 2018 में कोहकामेटा में पुलिस जनसुविधा केंद्र (पुलिस कैंप) की स्थापना की गई, जिसने क्षेत्र में सुरक्षा एवं विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोले। कैंप के स्थापना के पश्चात क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई, सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों को गति मिली तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचने लगा।

प्रशासनिक विकास को और अधिक गति देने तथा आमजन को बेहतर पुलिस सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 01 जनवरी 2020 को कोहकामेटा पुलिस जन सुविधा कैंप परिसर से थाना कोहकामेटा का पुनः संचालन प्रारंभ किया गया। थाना के पुनः संचालन के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई तथा पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास का संबंध लगातार मजबूत होता गया।

आज लोकार्पित नवीन थाना भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि अबुझमाड़ में स्थापित होते शांति, सुरक्षा और विकास के नए युग का प्रतीक है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करेगा तथा आम नागरिकों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही यह भवन शासन की उस प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करता है, जिसके तहत दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि अबुझमाड़ तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में हुए सकारात्मक परिवर्तन इस बात के प्रमाण हैं कि शासन दूरस्थ क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नवीन थाना भवन क्षेत्र में जनविश्वास, सुशासन और सुरक्षा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा आमजन को बेहतर प्रशासनिक एवं पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया ने कहा कि कोहकामेटा थाना का नया भवन पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय का केंद्र बनेगा। यह भवन केवल पुलिस अधोसंरचना का विस्तार नहीं, बल्कि अबुझमाड़ के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। नारायणपुर पुलिस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनसेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा विकास और विश्वास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए सतत कार्य कर रही है।

उल्लेखनीय है कि आज का यह लोकार्पण कार्यक्रम अबुझमाड़ क्षेत्र में बढ़ती प्रशासनिक पहुंच, मजबूत होती सुरक्षा व्यवस्था और विकास की नई संभावनाओं का प्रतीक माना जा रहा है। नवीन थाना भवन आने वाले वर्षों में क्षेत्र में जनविश्वास, सुशासन एवं विकास को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए अबुझमाड़ के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला सिद्ध होगा।

“अबुझमाड़ बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है और विकास की नई इबारत लिख रहा है।”

🟪 प्रधान संपादक  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!