Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला :- महंगाई ,ईंधन संकट और विदेश नीति पर सरकार को घेरा

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*कांग्रेस सरकार मे महंगाई को डायन बताने वाले भाजपा सरकार अपने 12 साल सरकार मे ही 50 गुना महंगाई बढ़ा है – नरेश ठाकुर*
*प्रधानमंत्री को बताना चाहिए 70 देश के यात्राओ से देश को क्या फायदा हुआ – कांग्रेस*
नारायणपुर – देश मे गैस पेट्रोल डीजल की किल्लत होने महंगाई बढ़ने जैसे संकट के बीच आज फिर से भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी सरकार अपने विफलता को छुपाते हुए इस समस्या को देश की जनता पर थोप के पाँच देश की यात्रा पर निकल गए है, जिला कांग्रेस कमेटी ने आज राजीव भवन मे प्रेस आयोजित किया इस प्रेस कॉन्फ्रेंस मे कांकेर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेश ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीवान, शहर अध्यक्ष रघु मानिकपुर एवं कांग्रेस वक्ताओ की उपस्थिति मे मोदी सरकार के विफलताओं को रखा! कांकेर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा की 70 साल तक देश मे कांग्रेस की सरकार रही फिर भी कभी 50 प्रतिशत महंगाई नहीं बढ़ी और भाजपा सरकार तो महंगाई कम करने सरकार मे आयी थी लेकिन मै आपको बताना चाहता हु की भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी देश मे अच्छी सरकार चला ही नहीं सकती लगतार महंगाई बढ़ी है, 12 साल के कार्यकाल मे ही सोना तेल, आटा दाल, चावल, मे लगभग 22 प्रतिशत से 50 प्रतिशत महंगाई बढ़ा है जो भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी चुनाव मे कहते थे कांग्रेस का सरकार बन जायेगा तो गले से सोना छीन लेंगे लेकिन वही प्रधानमंत्री के 12 साल के कार्यकाल मे ही सोना 28000 से सीधा 1,60,000 रूपए का हो गया और अब तो प्रधानमंत्री देश की जनता से कह रहे है एक साल सोना मत खरीदो, प्रधानमंत्री हर समस्या को देश की जनता पर थोप देते है, भाजपा सरकार का हर क्षेत्र विफलताओं से भरा है चाहे गैस पेट्रोल डीजल की बात हो जाये चाहे किसानो की बात हो जाये आज रासायनिक उर्वरक देश मे 70 लाख मेट्रिक टन की खपत है फिर भी 5-6 हजार मेट्रिक टन तक पहुंचना इससे किसानो की आय दुगना कैसे होगा और कब किसानो का आय दुगना होगा देश के किसानो को बताना चाहिए, भाजपा और मोदी सरकार से आज इस देश का अंतिम व्यक्ति त्रस्त हो चूका है और आज परेशान है! कांग्रेस वक्ताओ ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी अमेरिका राष्ट्रपति के समक्ष सरेंडर हो चुके है ट्रम्प के डर के कारण रशिया और ईरान से सम्बन्ध ख़राब कर चुके है, वही मोदी सरकार ने 12 साल के कार्यकाल मे एक भी तेल भंडारण नहीं बना सकी आज भी कांग्रेस सरकार के द्वारा बनाया गया तेल भंडारण तेल भंडार किया गया था! प्रेस वार्ता मे प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनू नेताम, ब्लॉक अध्यक्ष पंडी वड्डे, महासचिव एवं शहर कांग्रेस प्रभारी रवि देवांगन, महासचिव शेख तौहीद, अमित भद्र, संजय राय, कोषाध्यक्ष वीपी शुक्ला, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, छोटे डोंगर ब्लॉक अध्यक्ष महेश कश्यप, महासचिव शब्बीर बढ़गुजर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार पांडेय, राकेश केशरिया, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!

🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!