Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

विकास से जुड़ रहा है माड़ : सुशासन की मशाल लेकर अबूझमाड़ पहुंची कलेक्टर –निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों का किया निरीक्षण

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

*दुर्गम अबूझमाड़ में कलेक्टर नम्रता जैन का दौरा, निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों का किया निरीक्षण*

*कदेर और ओरछापाल के आवास निर्माण समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश*

*मोटरसाइकिल से कठिन रास्तों को पार कर अंदरूनी गांवों तक पहुंचीं कलेक्टर*

नारायणपुर, 19 मार्च 2026// जिले के अत्यंत दुर्गम और पहुंचविहीन अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर नम्रता जैन ने मोटरसाइकिल से कठिन पहाड़ी रास्तों, घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर कदेर एवं ओरछापाल जैसे अंदरूनी गांवों का दौरा किया। दौरे के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ओरछापाल में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आवास समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि पात्र हितग्राहियों को शीघ्र पक्के मकान का लाभ मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गांव में उपलब्ध पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया। हैंडपंपों की स्थिति देखकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर से सीधे संवाद कर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं, जिनका त्वरित निराकरण करने का भरोसा दिलाया। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि गांव में विशेष शिविर आयोजित कर सभी ग्रामीणों की मलेरिया जांच की जाए तथा मलेरिया मरीज पाए जाने पर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, जनपद पंचायत ओरछा का सीईओ लोकेश चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!