Breaking News
41 वीं वाहिनी आईटीबीपी कुतुल सी0ओ0बी0 में स्किल विकास प्रशिक्षण का समापन सभी युवाओं को इलेक्ट्रीशियन टूल किट (प्लास एवं मल्टी परपज पेचकस) दिया गया पुलिस अधीक्षक ने सामान्य परेड का किया निरीक्षण एवं सलामी ग्रहण उपरांत बलवा ड्रिल, दंगा नियंत्रण एवं त्वरित प्रतिक्रिया अभ्यास से जवानों की क्षमता हुई और मजबूत विग्रह से विश्वास की ओर” — छिनारी में 15 वर्षों बाद लौटी खुशियां, 9 परिवारों का अपने गांव में हुआ सम्मानपूर्वक पुनर्वास 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष बने संजय राय सर्वसम्मति से हुआ चयन

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

 

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष बने संजय राय
सर्वसम्मति से हुआ चयन
नारायणपुर, 07 फरवरी 2026/

 

 


छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश समिति द्वारा नियुक्त पाँच सदस्यीय तदर्थ टीम की उपस्थिति में नारायणपुर जिला इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर जिले के संरक्षक सुनील सिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष मो. इमरान खान एवं उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से संजय राय को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके साथ ही संघ की जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें महेश पाठक,महेंद्र कुमार,सुनील सिंह राठौर, शिवकुमार पांडे, एवं मो. इमरान खान को संरक्षक नियुक्त किया गया। वहीं नितेश गोस्वामी एवं रामप्रकाश सोनटेके को उपाध्यक्ष, शेख मेहमुद्दीन को महामंत्री तथा नवेंद्र नागवंशी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा मो. रफीक, विजय राज मिश्रा, नवीन जैन, विश्वनाथ दुग्गा एवं राजकुमार बघेल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
जिले की कमान संभालते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राय ने कहा कि वे संघ की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन को सशक्त बनाने तथा निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. निजामी, तदर्थ समिति सदस्य अनिल अग्रवाल, इंदर कोटवानी, मनोज गोस्वामी, विजय लांगड़े, विश्वजीत मल्लिक, पूर्व अध्यक्ष मो. इमरान खान, संरक्षक सुनील सिंह राठौर, शेख मेहमूद, नितेश गोस्वामी सहित जिले के अनेक पत्रकारगण उपस्थित रहे।

🟪 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!