Breaking News
53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया

संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन :- नारायणपुर के जनजातीय आभूषणों का बिखेरा जलवा — गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित

🟪 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला –  नारायणपुर

*संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन*

*नारायणपुर के जनजातीय आभूषणों का बिखेरा जलवा*

*अबुझमाड़िया जनजाति पर आधारित आभूषण का मंचन*

*गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित*

नारायणपुर, 9 फरवरी 2026/ बस्तर संभाग की गौरवशाली संस्कृति, कला और परंपराओं के संरक्षण हेतु आयोजित ‘बस्तर पंडुम 2026’ में नारायणपुर जिले ने सफलता का परचम लहराया है। जगदलपुर के लाल बाग मैदान में आयोजित इस भव्य संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में नारायणपुर के जनजातीय नाट्य दल विधा को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।
देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर के कलाकारों को स्मृति चिन्ह और 50 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

*संस्कृति के संरक्षण की अनूठी पहल*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बस्तर के पारंपरिक नृत्य, गीत, खानपान, शिल्प और आंचलिक साहित्य के मूल स्वरूप को सहेजना और स्थानीय कलाकारों को एक बड़ा मंच प्रदान करना है। राज्य सरकार की इस पहल से न केवल विलुप्त हो रही विधाओं को संजीवनी मिल रही है, बल्कि जनजातीय समूहों के सतत विकास का मार्ग भी प्रशस्त हो रहा है।

*नारायणपुर के कलाकारों ने जीती प्रतियोगिता*

कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन और जिला सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो के कुशल प्रबंधन में जिले से 12 विधाओं के 107 कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

*प्रथम स्थान* ओरछा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत गुदाड़ी की टीम ने आभूषण विधा में बाजी मारी।

*कला का जीवंत चित्रण*

अबुझमाड़िया जनजाति सदस्यों ने आभूषण सूता, पहुंची, झुमका, रुपिया माला, ऐंठेई, फुली, खिलवा, गुजरी, करदन, बिछिया, किलीप, पायझप, बुलाक, पेड़ी, खुटी और बाली आदि आभूषणों का कलात्मक प्रयोग कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

*इन कलाकारों ने बढ़ाया जिले का गौरव*

ओरछा विकासखंड में स्थित गुदाड़ी निवासी कलाकार सुदनी दुग्गा एवं मुंगड़ी कोर्राम के द्वारा अपनी प्रतिभा से जिले को गौरवान्वित किया है। कलाकारों की इस सफलता में नोडल अधिकारी श्री अजय तिवारी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने कलाकारों को संभाग स्तर तक पहुंचाने और प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाई।

चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!