Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

बीएसएफ 135 बटालियन सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत ग्रामीणों का फुटबॉल मैच कराया गया

*बीएसएफ सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत ग्रामीणों का फुटबॉल मैच कराया गया*

बीएसएफ (BSF) 135 बटालियन सेक्शन प्रोग्राम या सिविक एक्शन प्रोग्राम (CAP) के अंतर्गत ग्रामीणों और जवानों के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच एक उत्कृष्ट सामुदायिक पहल है: बीएसएफ ने ‘सिविक एक्शन प्रोग्राम’ के तहत ग्रामीणों के बीच फुटबॉल मैच खेला गया,जिसमें बड़ी संख्या में युवा वर्ग शामिल हुए, भाईचारे का दिया संदेश
नारायणपुर अबूझमाड़ सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 135 बटालियन बटालियन द्वारा आज अबूझमाड़ नारायपुर के स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं के साथ एक मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच आयोजित किया गया। यह आयोजन ‘सिविक एक्शन प्रोग्राम’ (Civic Action Program – CAP) के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य नक्सल प्रभावित/सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों और सुरक्षा बलों के बीच आपसी विश्वास, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करना था।
मैच की शुरुआत *सेनानी श्री नवल सिंह जी* ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर की। बीएसएफ के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों की टीमों ने खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए पूरे जोश के साथ मैच खेला। मैच के दौरान स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की अच्छी खासी मौजूदगी रही।
मैच के समापन पर, बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थानीय युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए फुटबॉल, वॉलीबॉल, और अन्य खेल सामग्री (Sports Kits) वितरित की।

पुरुस्कार वितरण के पश्चात् *सेनानी श्री नवल सिंह* ने कहां विद्यार्थी,और स्थानीय का सहयोग मिले तो शिक्षा,खेल और कल्चर को बढ़ाने के लिए संस्था की स्थापना भी की जावेगी
इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने बीएसएफ की इस पहल की सराहना की और इसे सुरक्षा बलों और आम जनता के बीच की दूरी को मिटाने के लिए एक बेहतरीन कदम बताया। बीएसएफ ने आश्वासन दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और स्थानीय युवाओं की क्षमता को निखारने के लिए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!