Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

जनदर्शन में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ :- कलेक्टर नम्रता जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

🟪 रिपोर्टर –  डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला –  नारायणपुर

जनदर्शन में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

कलेक्टर नम्रता जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

नारायणपुर, 02 फरवरी 2026// कलेक्टर नम्रता जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगांे से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने भरोसा दिलाया एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आज जनदर्शन में पंच वार्ड क्रमांक 07 सुलेंगा द्वारा बिजली ट्रांसफार्मर लगवाने, सोलर स्ट्रीट लाईट मरम्मत कराने, समस्त ग्रामवासी ग्राम कुस्तुरगुण्डा द्वारा अधूरा सड़क निर्माण, सरपंच पालकी द्वारा आवश्यक निर्माण कार्यों की स्वीकृति, श्यामधर ग्राम कोहकामेटा द्वारा राशि भुगतान, समस्त पारावासी ग्राम पंचायत आतरगांव द्वारा हेण्डपंप के संबंध में, समस्त ग्रामवासी कोंगेरा द्वारा राजस्व पट्टा, समस्त ग्रामवासी गारपा द्वारा नियद नेल्लानार ग्राम गारपा में अबुझमाड़िया जनजाति परिवार हेतु भूमि, सरपंच ग्राम पंचायत बिंजली द्वारा बिंजली मुण्डापारा में गोण्डवाना भवन स्वीकृत करने, कुमारी चमेली पोटाई द्वारा अपनी समस्या को लेके मिलने, सरपंच ग्राम पंचायत चांदागांव द्वारा निर्माण कार्यों की स्वीकृति, सरपंच ग्राम पंचायत चमेली द्वारा चमेली के आश्रित ग्राम बांहकेर एवं रोहताड़ में प्राथमिक शाला भवन की स्वीकृति और पहुंच मार्ग निर्माण, संतनाथ उसेण्डी जिला पंचायत सदस्य द्वारा एड़का रोड गरांजी में एड़का तक सकड़ के किनारे सोल्डर गड्डे पर मुरमीकरण एवं मरम्मत कराने, सरपंच ग्राम पंचायत गोटाजम्हरी द्वारा निर्माण कार्य, समस्त वार्डवासी नारायणपुर द्वारा सड़क निर्माण करवाने, जिला समन्वय इन्दु दर्रो समर्पित संस्था नारायणपुर द्वारा बाल विवाह जागरूकता रथ के संचालन एवं शुभारंभ हेतु अनुमति प्रदान करने, सरपंच ग्राम पंचायत नेतानार द्वारा नेतानार में निर्माण कार्य स्वीकृति, श्रीमती टेराबाई वैद्य द्वारा पूर्व का कास्त भूमि का वन अधिकार पट्टा देने, नरसु नुरेटी ग्राम कदेर द्वारा हैण्डपंप के संबंध में, खेमेश्वर देवांगन ग्राम देवगांव द्वारा भूमि आबंटित होने से खशीयत हेतु न्यायालय कलेक्टर से अनुमति, सरपंच ग्राम पंचायत ताड़ोपाल द्वारा ताड़ोपाल के आश्रित ग्राम खड़कागांव में आवागमन सुविधा हेतु 03 नया पुलिया निर्माण स्वीकृति, समस्त वार्डवासी नारायणपुर द्वारा शासकीय भूमि से कब्जा हटवाने, रूपेश कुमार यादव कुम्हापारा द्वारा शासन द्वारा प्रदस्त पीएनजीपी सबसिडी को रिबिज करने, दिनेश कुमार सेन छोटेडोंगर द्वारा शासन द्वारा प्रदस्त पीएनजीपी सबसिडी को रिबिज करने, सरपंच ग्राम पंचायत टेमरूगांव द्वारा टेमरूगांव में सचिव नियुक्त करने, उप सरपंच ग्राम पंचायत आमगांव द्वारा झारा लेम्पस में पंजीकृत किसानों का दण्डवन लेम्पस में स्थानांतरण कराने, सुकमन कचलाम द्वारा ग्राम पंचायत भरण्डा के सड़क निर्माण कार्य का भुगतान राशि दिलाने और पार्वती मांझी द्वारा स्थानांतरण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर नम्रता जैन ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।

🟥 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!