अबूझमाड़ के अंतिम गांव सितरम का दौरा ; कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा निर्माणाधीन सड़क मार्ग का निरीक्षण ,शिक्षा, स्वास्थ्य की परखी गुणवत्ता

🟥 रिपोर्टर –  डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

*अबूझमाड़ के अंतिम गांव सितरम का दौरा ; कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा निर्माणाधीन सड़क मार्ग का निरीक्षण ,शिक्षा, स्वास्थ्य की परखी गुणवत्ता*

 

नारायणपुर, 21 जनवरी 2026 // कलेक्टर नम्रता जैन ने बुधवार को अबूझमाड़ क्षेत्र के सुदूर गांवों गारपा, पांगुड़, कोंगे और सितरम का सघन दौरा कर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक सुधार और व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सुदूर मार्गों का निरीक्षण और निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित करना*

कलेक्टर ने अपने दौरे के दौरान सोनपुर से सीतरम तक, जिले के अंतिम गांव तक लगभग 70 किमी

लंबा मार्ग का निरीक्षण किया। इस अवसर पर PWD के सबइंजीनियर भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग ग्रामीणों, बच्चों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सुरक्षित और सुगम होना चाहिए, ताकि दुर्गम इलाके में आवागमन आसान और सुविधाजनक बन सके।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा और सुधार के निर्देश
कलेक्टर ने पांगुड़ सहित अन्य गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, मरीजों के उपचार और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को नियमित सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और ग्रामीण महिलाओं और बच्चों से संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानी।

शिक्षा और छात्रावास का सघन निरीक्षण

कलेक्टर ने गारपा, पांगुड़, कोंगे और सितरम के विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और बालक आश्रम का निरीक्षण किया। अनुपस्थित शिक्षकों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति और छात्रावास की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता, नियमित अध्ययन और अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

🟪 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!