Breaking News
यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा भाजपा के डबल इंजन सरकार मे बिजली बिल मे पांच बार बढ़ोतरी किया गया!डबल इंजन की भाजपा सरकार लगातार महंगाई का बोझआम जनता पर डाल रही है 41वीं वा० भा०ति०सी०पु० बल सी०ओ०बी० कुतुल में माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण का सफल आयोजन पुलिस अधीक्षक ने सामान्य परेड का किया निरीक्षण एवं सलामी ग्रहण उपरांत बलवा ड्रिल, दंगा नियंत्रण एवं त्वरित प्रतिक्रिया अभ्यास से जवानों की क्षमता हुई और मजबूत विग्रह से विश्वास की ओर” — छिनारी में 15 वर्षों बाद लौटी खुशियां, 9 परिवारों का अपने गांव में हुआ सम्मानपूर्वक पुनर्वास 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया

कलेक्टर ने दिए बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार लाने हेतु प्राचार्यों को कार्य योजना बनाने के निर्देश

🟪 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟥 जिला –  नारायणपुर

*कलेक्टर ने दिए बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार लाने हेतु प्राचार्यों को कार्य योजना बनाने के निर्देश*

नारायणपुर, 14 जनवरी 2026// जिले के बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के उद्देश्य से जिला कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में जिले के हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलो के प्राचार्यों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा करते हुए अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम के आधार पर विद्यालयों की प्रगति की प्राचार्यों से फीडबैक लिया गया तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए।
बैठक कि समीक्षा करते हुए कलेक्टर जैन ने जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की प्रशंसा करते हुए अन्य विद्यालयों को भी बेहतर परिणाम के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए सुव्यवस्थित रूप से तैयार करने, कमजोर, औसत एवं श्रेष्ठ विद्यार्थियों की सूची तैयार कर उन्हें विशेष शिक्षण योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बैठक के दौरान विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं पर भी गंभीरता से चर्चा करते हुए निराकरण कराए जाने निर्देशित किया गया। प्राचार्य को निर्देशित कहा कि हाई स्कूल महिमागवाड़ी में आधार सुधार से संबंधित समस्या को तत्काल कार्यवाही किए जाने हेतु अगले ही दिन शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 1 फरवरी 2026 से बोर्ड परीक्षा पूर्वाभ्यास हेतु विशेष परीक्षाएं आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर नम्रता जैन ने शिक्षकों को समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित प्रचार्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलो के कमजोर विद्यार्थियो को अच्छे अंको में उत्तीर्ण कराने के लिए विशेष कक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित प्राचार्यों ने बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने हेतु योगदान देने का भरोसा दिलाया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल सहित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित थे।

🟦 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!