Breaking News
53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने किया 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिला एवं अपर सत्र न्यायालय नारायणपुर में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगामय हुआ नारायणपुर आईटीबीपी 41वीं /38 वीं वाहिनी ने अबूझमाड़ क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी की विभिन्न सीओबी में योग कार्यक्रम आयोजित एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ 53वीं/45वीं वाहिनी आईटीबीपी ने सामरिक मुख्यालय, जेलवाड़ी परिसर में मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस। अवैध धर्मांतरण के विरोध में नारायणपुर में सर्व समाज का प्रदर्शन

ग्राम चमेली में पारिवारिक विवाद बना हिंसक, पिता का निचला होंठ शरीर से अलग

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*ग्राम चमेली में पारिवारिक विवाद बना हिंसक, पिता का निचला होंठ शरीर से अलग*

ग्राम चमेली, छोटेडोंगर, जिला नारायणपुर से एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर घटना सामने आई है। दिनांक 08 जनवरी शाम लगभग 7 बजे, पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद के दौरान बेटे ने, कथित रूप से शराब के नशे में, अपने पिता के निचले होंठ को दांतों से काट लिया। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पिता का पूरा निचला होंठ शरीर से अलग हो गया और वहां जटिल चीर-फाड़ वाली गंभीर चोट बन गई।

घटना के बाद घायल व्यक्ति को छोटेडोंगर में प्राथमिक उपचार दिया गया। चोट की गंभीरता को देखते हुए मरीज को रात लगभग 12 बजे जिला अस्पताल नारायणपुर के लिए आगे के उपचार हेतु रेफर किया गया । फिलहाल जिला अस्पताल नारायणपुर में उपचार चालू है ।

चिकित्सा अधिकारी के अनुसार घायल व्यक्ति का उपचार जारी है। वहीं पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और घटना में शराब के प्रभाव की भी जांच की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!