Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

साइकिल चोरी के मामले में भरंडा पुलिस की कार्रवाई, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

🟪 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟥जिला – नारायणपुर

🟦थाना – भरंडा

🔷 साइकिल चोरी के मामले में भरंडा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

🔷 चोरी की साइकिल ₹1,700 में बेचने वाले आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया

🔷 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्या चंद्राकर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नारायणपुर श्री अजय सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी भरंडा श्री पवन ठाकुर के नेतृत्व में थाना भरंडा पुलिस द्वारा साइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी गौतम दुग्गा उर्फ गोटू दुग्गा, उम्र 20 वर्ष, निवासी कोलियामाटा, थाना भरंडा, जिला नारायणपुर को गिरफ्तार किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थी शेषपाल मंडावी, निवासी कोलियामाटा ने दिनांक 08.10.2026 को थाना भरंडा में लिखित शिकायत प्रस्तुत की कि उसकी साइकिल दिनांक 19.09.2026 की रात्रि लगभग 08:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत पर थाना भरंडा में अपराध क्रमांक 12/2026, धारा 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान संदेही गौतम दुग्गा उर्फ गोटू दुग्गा के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा उसकी पतासाजी की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने साइकिल चोरी करना तथा उसे नारायणपुर के पास कबाड़ खरीदने वाले व्यक्ति को ₹1,700 में बेचना स्वीकार किया। आरोपी ने बिक्री की राशि में से ₹350 खर्च करना बताया। आरोपी के कथन के आधार पर ₹350 की राशि गवाहों के समक्ष प्रस्तुत किए जाने पर विधिवत जप्त की गई।

प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिनांक 09.10.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की चोरी अथवा अन्य आपराधिक घटना की सूचना तत्काल नजदीकी थाना में दें, ताकि समय पर वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

🟥 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!