Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

बाइक चोरी के मामले में सोनपुर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

🟪थाना – सोनपुर

🔷 बाइक चोरी के मामले में सोनपुर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

🔷 काम की तलाश में मिले व्यक्ति ने मौका पाकर चुराई बाइक, आरोपी गिरफ्तार

🔷 कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्या चंद्राकर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नारायणपुर श्री अजय सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सोनपुर श्री संजय टोप्पो के नेतृत्व में थाना सोनपुर पुलिस द्वारा बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी रामू राम नूरेटी, पिता स्व. श्री लक्ष्मीनाथ नूरेटी, निवासी टोंडेपारा, थाना फरसगांव, जिला कोंडागांव को गिरफ्तार किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थी की बाइक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सोनपुर में अपराध क्रमांक 09/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि प्रार्थी एवं उसके साथी नारायणपुर के बखरूपारा बाजार में सामान खरीदने गए थे, जहां उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। उक्त व्यक्ति ने स्वयं को अकेला बताते हुए काम की तलाश में होने की बात कही। उसकी स्थिति को देखते हुए प्रार्थी एवं उसके साथी उसे अपने साथ ढोंडरीबेड़ा रोड पर चल रहे कार्यस्थल पर काम के लिए ले गए।

आरोपी वहां एक दिन रुका। अगले दिन दोपहर में जब उसे पानी लेने के लिए कैंप के नजदीक स्थित झोपड़ी में भेजा गया, तब उसने प्रार्थी के बैग से बाइक की चाबी निकाल ली और बिना किसी को बताए तथा बिना अनुमति के बाइक लेकर फरार हो गया। वापस लौटने पर बाइक नहीं मिलने पर प्रार्थी ने थाना सोनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना सोनपुर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर आरोपी की पतासाजी की गई। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना फरसगांव, जिला कोंडागांव के अंतर्गत ग्राम टोंडेपारा में संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी की जानकारी मिली। पुलिस टीम द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपी रामू राम नूरेटी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को दिनांक 08.10.2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल नजदीकी थाना में दें, ताकि समय पर वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

🟥 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!