
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
वर्दी में मानवता की मिसाल: आईटीबीपी जवानों ने जरूरतमंद मरीजों के लिए किया स्वैच्छिक रक्तदान

स्थानीय पत्रकार डे नारायण सिंह बघेल की पहल पर 38वीं, 45वीं एवं 53वीं वाहिनी के जवान आए आगे
नारायणपुर। जिला अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर स्थानीय पत्रकार डे नारायण सिंह बघेल की पहल पर आईटीबीपी के जवान रक्तदान के लिए आगे आए। उनकी पहल पर विभिन्न वाहिनियों के अधिकारियों से समन्वय कर जरूरतमंद मरीजों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान कराया गया।
38वीं वाहिनी आईटीबीपी सेनानी अजय निर्मलकर के मार्गदर्शन एवं डिप्टी कमांडेंट चिरंजी लाल बरसींवाल के कुशल नेतृत्व में जवानों ने जरूरतमंद मरीजों के लिए 6 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया। वहीं 53वीं वाहिनी आईटीबीपी सेनानी संजय कुमार के मार्गदर्शन तथा 45वीं वाहिनी आईटीबीपी सेनानी राजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में भी जवानों ने 1/1 यूनिट जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया।
सात जवानों ने किया रक्तदान
रक्तदान करने वाले जवानों में—
निरीक्षक (एडम एसओ) हंसराज सारण — दासरी सलाम के लिए A+
हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र — रिचाय के लिए B+
सिपाही सुनील — बिराजो के लिए B+
हेड कांस्टेबल दूधनाथ बंसल — बिराजो के लिए B+
सिपाही बिट्टू — रिचाय के लिए B+
सिपाही जितेंद्र सिंह — अलका देवी के लिए O+
सिपाही सोनू कुमार — रामबाई शोरी के लिए O+
इस प्रकार जरूरतमंद मरीजों के लिए कुल 7 यूनिट रक्तदान किया गया।
सिविल सर्जन एवं अस्पताल टीम ने की सराहना
रक्तदान के बाद सिविल सर्जन डॉ. विनोद भोयर एवं जिला अस्पताल की टीम ने ITBP जवानों की इस मानवीय पहल की सराहना की। मरीजों एवं उनके परिजनों ने भी जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराने में स्थानीय पत्रकार डे नारायण सिंह बघेल की पहल और ITBP जवानों की तत्परता महत्वपूर्ण रही। इस मानवीय सहयोग ने जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को राहत पहुंचाई।
रक्तदान के माध्यम से आईटीबीपी जवानों ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि देश की सुरक्षा के साथ-साथ मानव सेवा के लिए भी वे सदैव तत्पर हैं।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













