
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟦 जिला – नारायणपुर
स्थानीय पत्रकार की पहल से जरूरतमंद मरीज को मिला रक्त, 44वीं वाहिनी आईटीबीपी के दो जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

नारायणपुर, 24 सितंबर 2026। जिला अस्पताल नारायणपुर में उपचाररत श्रीमती रिचाय, पति डोके, ओरछा विकासखंड ग्राम फुलमेटा, जिला नारायणपुर के लिए रक्त की आवश्यकता होने पर स्थानीय पत्रकार की पहल से रक्तदाताओं की व्यवस्था की गई।
जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थानीय पत्रकार द्वारा लगातार रक्तदाताओं से संपर्क किया गया। इसी पहल के तहत 44वीं वाहिनी ITBP के सेनानी श्री सिद्धिक पी.पी. के मार्गदर्शन में दो जवान स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर में
दोनों जवानों ने 1/1 यूनिट रक्त दान किया
रक्तदान करने वाले जवान:
कांस्टेबल/जीडी शोकिन खान, कंपनी SPT, उम्र 35 वर्ष
कांस्टेबल/जीडी रविकांत भारवाल, कंपनी A, उम्र 35 वर्ष
दोनों जवानों ने जरूरतमंद मरीज के लिए स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।
स्थानीय पत्रकार की इस पहल से जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिली। वहीं, 44वीं वाहिनी ITBP के जवानों के स्वैच्छिक रक्तदान ने मानवीय सेवा की मिसाल पेश की।
🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













