Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

जेलवाड़ी कैंप में 11वें आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

जेलवाड़ी कैंप में 11वें आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

नारायणपुर। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 45वीं बटालियन द्वारा जेलवाड़ी कैंप, नारायणपुर में 11वें आयुर्वेद दिवस-2026 के तहत स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन आयुष विभाग की आयुर्वेद टीम के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. वीना खोब्रागढ़े, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी नारायणपुर, डॉ. सुखीराम शिवार, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी नारायणपुर तथा डॉ. यमन कुमार साहू, योग चिकित्सक नारायणपुर सहित आयुर्वेद टीम ने आईटीबीपी की 45वीं बटालियन के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
शिविर का मुख्य उद्देश्य जवानों को आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई। शिविर में दी गई जानकारी से लाभान्वित होकर आईटीबीपी के जवानों एवं अधिकारियों ने आयुर्वेद टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान सेनानी राजीव कुमार गुप्ता, 45वीं वाहिनी, डॉ. सिसिल पप्पैयन, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, श्री कपिल कुमार, सहायक सेनानी सहित कैंप में उपस्थित अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित यह शिविर जवानों के स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!