Breaking News
53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव, सामूहिक गायन से दिया एकता का संदेश गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, एडका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार केहनार के जंगल में मिला 5 किलो वजनी कुकर आईईडी, पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षित निष्क्रिय 133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

नारायणपुर-अंतागढ़ मार्ग बदहाल, बस सेवा बंद होने से ग्रामीण परेशान*

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*नारायणपुर-अंतागढ़ मार्ग बदहाल, बस सेवा बंद होने से ग्रामीण परेशान*

नारायणपुर। नारायणपुर-अंतागढ़ मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति ने दूरस्थ अंचल के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के बाद सड़क जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों और दलदल में तब्दील हो गई है। हालात यह हैं कि छोटे-बड़े वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं। सड़क की खराब स्थिति के चलते बस सेवा भी बंद हो गई है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, मजदूर, विद्यार्थी और कर्मचारी आवागमन करते हैं। बस सेवा बंद होने से दूरस्थ गांवों के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को हो रही है। आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से नारायणपुर-अंतागढ़ मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने, गड्ढों और दलदल को दुरुस्त करने तथा बंद बस सेवा को जल्द बहाल कराने की मांग की है। साथ ही सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही को देखते हुए नियमित रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए अस्पताल, शिक्षा, रोजगार और जरूरी सेवाओं तक पहुंचने की महत्वपूर्ण जीवनरेखा है। ऐसे में मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कर आवागमन सुचारु किया जाना आवश्यक है।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!