41वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा नेलांगुर गांव में घर-घर पशुधन स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪जिला – नारायणपुर

41वीं वाहिनी ITBP द्वारा नेलांगुर गांव में घर-घर पशुधन स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान

नेलांगुर: 41वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) सेनानी श्री बेनुधर नायक के मार्गदर्शन में नेलांगुर गांव में पशुधन के स्वास्थ्य की जांच एवं पशुपालकों को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत डॉ. केशव कश्यप, AC/VET के नेतृत्व में ITBP जवानों द्वारा गांव में घर-घर जाकर पशुधन का निरीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान गाय, बकरी, भेड़ एवं अन्य पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा सामान्य बीमारियों एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित पशुओं को आवश्यक उपचार एवं पशु चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया। जरूरतमंद पशुपालकों को आवश्यक बुनियादी दवाइयां भी वितरित की गईं।

इस दौरान ग्रामीणों को पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, नियमित कृमिनाशन (Deworming), स्वच्छता एवं उचित देखभाल के संबंध में जागरूक किया गया। पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार, पर्याप्त स्वच्छ पानी तथा समय पर उपचार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

डॉ. केशव कश्यप एवं ITBP जवानों द्वारा घर-घर जाकर किए गए निरीक्षण से ग्रामीणों को अपने पशुओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में सीधे विशेषज्ञ सलाह प्राप्त करने का अवसर मिला। इस पहल का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के पशुपालकों को पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य एवं बीमारी की रोकथाम के प्रति जागरूक करना तथा आवश्यक पशु चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना था।

ग्रामीणों ने 41वीं वाहिनी ITBP की इस जनहितकारी पहल की सराहना की तथा पशुधन के स्वास्थ्य एवं ग्रामीण कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!