
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
**दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में 44वीं वाहिनी ITBP ने मनाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान**
**अबूझमाड़।** 44वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अबूझमाड़ के दुर्गम क्षेत्र स्थित ग्राम **फरसगांव** में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ITBP जवानों ने स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनके साथ संवाद एवं संवादात्मक गतिविधियां कीं। इस अवसर पर बच्चों को **राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्व, उसके सम्मान तथा उससे मिलने वाली देशभक्ति, एकता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा** के बारे में जानकारी दी गई। जवानों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए **उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण** के लिए मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की।
कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं विद्यालय के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। ग्रामीणों एवं शिक्षकों का सहयोग एवं सहभागिता सराहनीय रहा। इस पहल के माध्यम से ITBP ने स्थानीय समुदाय विशेषकर युवा पीढ़ी के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने तथा उनमें राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
44वीं वाहिनी ITBP द्वारा अबूझमाड़ जैसे दुर्गम एवं सुदूर क्षेत्रों में **जनकल्याण, शिक्षा, जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता** से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। ITBP भविष्य में भी स्थानीय जनता के कल्याण एवं विकास के लिए ऐसे प्रयासों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।
🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













