Breaking News
86वीं वाहिनी BSF की मानवीय पहल: सिविक एक्शन प्रोग्राम के जरिए ग्रामीणों को राहत और स्वास्थ्य सुविधा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत BSF की 86वीं वाहिनी की जनकल्याणकारी पहल, ग्रामीणों को बांटी उपयोगी सामग्री एवं लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर 53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव, सामूहिक गायन से दिया एकता का संदेश गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, एडका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार केहनार के जंगल में मिला 5 किलो वजनी कुकर आईईडी, पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षित निष्क्रिय 133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित।

धौड़ाई में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई 3 आरोपियों से तेंदुए की खाल जब्त

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

धौड़ाई में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई3 आरोपियों से तेंदुए

की खाल जब्त

धौड़ाई में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

3 आरोपियों से तेंदुए की खाल जब्त

नारायणपुर, 10 अगस्त 2026//वनमण्डलाधिकारी के निर्देशन में परिक्षेत्र धौड़ाई के परिक्षेत्र अधिकारी एवं वन कर्मचारियों के द्वारा 08 अगस्त 2026 को गश्ती के दौरान परिक्षेत्र धौड़ाई के गायतापारा सड़क किनारे 03 व्यक्तियों से दो मोटर सायकल से 01 तेन्दूआ खाल परिवहन करते हुये बरामद किया गया। इसमें दो मोटर साईकिल जिसमें वाहन क्रमांक सी0जी0-21/जे-4096 एवं सी0जी0-21/जे-0920 तथा तेन्दूआ खाल को जप्त किया गया। तेन्दूआ खाल की लंबाई 184 से०मी०, सामने पैर से पैर की लंबाई 125 से.मी., पिछले पैर से पैर की लंबाई 118 से.मी. तथा पेट की चौड़ाई 55 से.मी. है। उक्त प्रकरण में आरोपी श्री सोनूराम कचलाम पिता सुखासिंह कचलाम, उम्र 39 वर्ष, जाति गोण्ड, ग्राम रोहताड़, छोटेडोंगर एवं श्री पुनीत कुमार बघेल पिता जलधर बघेल, उम्र 32 वर्ष, जाति घसिया, ग्राम छोटेडोंगर (डुरकाडोंगरी) तथा श्री जमधर पोटाई पिता गागरू, उम्र 50 वर्ष, जाति गोण्ड, ग्राम तारागांव, धौड़ाई को गिरफ्तार कर माननीय मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी महोदय, न्यायालय नारायणपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् न्यायिक रिमांड में जेल दाखिला कराया गया। इन व्यक्तियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 11, 39, 40(2), 44, 48 (क), 49 (क), 49 (ख), 50 एवं 51 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। जिसमें 07 साल की सजा का प्रावधान है। मामले की आगे की जांच जारी है।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!