
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
नारायणपुर पुलिस एवं 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को मिली बड़ी सफलता। तीन पाइप आईईडी बरामद कर मौके पर ही किया निष्क्रिय,
जिला–नारायणपुर, दिनांक 04 अगस्त 2026 को 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के खुफिया इनपुट के आधार पर, 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के कमांडेंट श्री संजय कुमार के मार्गदर्शन में आज सुबह एक विशेष अभियान (ए.डी.पी.) शुरू किया गया। यह ऑपरेशन मोहंदी कैंप (सी.ओ.बी. मोहंदी) से ग्राम मोहंदी और उसके आस-पास के जंगलों की ओर रवाना हुआ था।
यह खोजी दल निरीक्षक/जीडी उमेश कुमार (सी.टी.डी.) के नेतृत्व में निकला। इस दल में 53वीं वाहिनी आईटीबीपी के 37 जवान, एवं वाहिनी के विशेष बम निष्क्रियकरण टीम (BDDS) तथा छत्तीसगढ़ पुलिस के 02 जवान ने भाग लिया। दिनांक 04 अगस्त 2026 को शुरू हुए इस ऑपरेशन के दौरान, जब टीम इलाके की घेराबंदी और खोजबीन करते हुए ग्राम मोहंदी के आस-पास के जंगलों पास पहुँची, वहाँ पर नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने की नीयत से लगाई गई लगभग 03 किलो वजन की 1.5 फुट लंबी तीन पाइप आईईडी मिली। खतरे को देखते हुए तुरंत 53वीं वाहिनी के दल द्वारा काउंटर आईईडी ड्रिल कर बम निरोधक दस्ते ने पूरी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मौके पर ही तीनों शक्तिशाली पाइप आईईडी को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।
इस त्वरित और सफल कार्रवाई के बाद नक्सलियों की सुरक्षा बलों को बड़ा नुकसान पहुँचाने की साजिश पूरी तरह नाकाम हो गई। इस अभियान को श्री संजय भारद्वाज द्वितीय कमान एवं श्री प्रशांत सोनी उप सेनानी (ऑप्स) के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद पूरी सर्चिंग पार्टी सुरक्षित रूप से अपने कैंप (COB MOHANDI) वापस लौट आई है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













