लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर, लोगों से सुरक्षित रहने की अपील

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर, लोगों से सुरक्षित रहने की अपील

नारायणपुर, 29 जुलाई 2026।
नारायणपुर जिले में मंगलवार रात से शुरू हुई लगातार बारिश बुधवार शाम तक जारी रही। लगातार हो रही वर्षा के कारण जिले के कई नदी-नाले उफान पर हैं तथा कई स्थानों पर सड़कों के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।
बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और किसी भी नदी, नाले या पुल-पुलिया को पार करने का प्रयास न करें।
सावधानी ही सुरक्षा है।
यदि किसी सड़क, पुल या नाले पर पानी बह रहा हो तो उसे पार करने की कोशिश बिल्कुल न करें। जब तक पानी का स्तर सामान्य न हो जाए, सुरक्षित स्थान पर ही रहें।
जनहित में अपील:
“जो जहां है, जैसे हैं, वहीं सुरक्षित रहें। तेज बहाव वाले नदी-नालों और जलमग्न सड़कों से दूर रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।”

🟦 प्रधान संपादक -डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!