
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
सोनम वांगचुक के समर्थन में नारायणपुर युवा संगठन ने सौंपा ज्ञापन, लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग
शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई के विरोध में कलेक्टर के माध्यम से भारत सरकार को भेजा ज्ञापन, लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा की उठाई मांग।
नारायणपुर | 24 जुलाई 2026
नारायणपुर के युवा संगठन ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज का विरोध किया। ज्ञापन में कहा गया कि शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले आंदोलनकारियों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के विपरीत है।
युवा संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए तथा इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसे आंदोलनों पर बल प्रयोग नहीं करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए आंदोलनकारियों की बात सुनकर उचित समाधान निकाला जाए। संगठन ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि इस ज्ञापन को शासन एवं भारत सरकार तक प्रेषित कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित करने की पहल की जाए।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













