साइबर सेल द्वारा 11 लाख 17 हजार रुपये से अधिक मूल्य के 59 गुम मोबाइल बरामद :- सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से मोबाइल स्वामियों को सौंपे गए मोबाइल।

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

🔷 *नारायणपुर साइबर पुलिस के विशेष अभियान “निक मोबाइल इयाना” के तहत 59 गुम मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए*

🔷 *साइबर सेल द्वारा 11 लाख 17 हजार रुपये से अधिक मूल्य के 59 गुम मोबाइल बरामद।*

🔷*सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से मोबाइल स्वामियों को सौंपे गए मोबाइल।*

🔷 *साइबर अपराधों से बचाव हेतु नागरिकों को किया गया जागरूक।*

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय साबद्रा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में साइबर सेल, नारायणपुर द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत विशेष अभियान *“निक मोबाइल इयाना”* संचालित किया गया।

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त गुम मोबाइल संबंधी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण एवं सतत प्रयासों के माध्यम से 11 लाख 17 हजार रुपये से अधिक मूल्य के कुल 59 गुम मोबाइल बरामद किए।

दिनांक 24 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने नारायणपुर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनके चेहरों पर खुशी स्पष्ट दिखाई दी।

यह अभियान उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष नेताम, नोडल अधिकारी साइबर सेल के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। अभियान में सहायक उप निरीक्षक राजकुमार शोरी, आरक्षक राजू बघेल, रामचंद्र यादव, संदीप चौहान, जयलाल पोटाई, सुमित नाग, कमलेश साहू, गंगाराम कोर्राम तथा साइबर वॉलंटियर्स अनुराग नाग, अंजलि नेताम एवं सुखपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नारायणपुर पुलिस की जनहित अपील

1. यदि आपका मोबाइल गुम हो जाए तो तत्काल CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर जानकारी दर्ज करें तथा निकटतम थाना या साइबर सेल से संपर्क करें। अपने मोबाइल को हमेशा मजबूत पासवर्ड एवं सुरक्षा सुविधाओं से सुरक्षित रखें।
2. यदि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी या साइबर फ्रॉड हो जाए तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें तथा 24 घंटे के भीतर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

नारायणपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या संदेश पर विश्वास न करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!