
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
नारायणपुर से है जहां धर्मांतरण विवाद को लेकर एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है, जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम खड़कागांव में जहां मतांतरित दो परिवारो में सात लोगों को गांव से निकालने की बात सामने आ रही है, उनके घर के सामानों को बाहर निकाल दिया गया है,आदिवासी समुदायों का कहना है कि या तो गांव में रहना है तो आदिवासी रीति रिवाज परंपरा को माने व देवी देवताओं का अपमान न करें, दो पक्षों में विवाद सबेरे से ही काफी गहराया, मामले को शांत करने जिला प्रशासन व पुलिस बल के अधिकारी मौजूद हैं,मामले को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है,
दोनों पक्षों के बातचीत के बाद सात सदस्यों ने देव गुड़ी में पूजा अर्चना के साथ मूल धर्म की वापसी की, आदिवासी समाज ने उनका स्वागत किया ,अब गांव के हालत सामान्य हुए, धर्मांतरण का विवाद पूरी तरह थमा,
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













