नारायणपुर नक्सली हमले में शहीद 27 सीआरपीएफ जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला  – नारायणपुर

29 जून 2010 के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

नारायणपुर-29 जून 2010 को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में सीआरपीएफ की 39वीं बटालियन के 27 वीर जवान शहीद हो गए थे।यह हमला नारायणपुर जिले के धौड़ाई थाना क्षेत्र से करीब 3 किलोमीटर दूर महाराबेडा में हुआ था । इस हमले के शहीदों की शहादत को आज नारायणपुर में याद किया गया। नारायणपुर जिला मुख्यालय के जय स्तंभ चौक में आज नरेंद्र मेश्राम के मार्गदर्शन में आज शहीद जवानों को याद किया गया। इन जवानों की शहादत से बस्तर संभाग से नक्सलियों के राज को खत्म कर दिया गया है एवं नारायणपुर जिला नक्सल मुक्त हो पाया है।
आज जयस्तम चौक सभी शहीद जवानों के छायाचित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर में बृजमोहन देवांगन, रूपसाय सलाम, नारायण मरकाम, गुलाब बघेल,सुदीप झा, पंकज जैन, चंदेल सर, जैकी कश्यप, प्रशांत ठाकुर, मयंक जैन, संजय नंदी, कमलापति मिश्रा, अनिल खोबरागड़े , विजय तिवारी,साधन, सचिन जैन
आदि लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!