
*41वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों का इलेट्रिक वायर डम्प (विस्फोटक सामग्री) भारी मात्रा में बरामद
41वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस के अबूझमाड़ एवं संवेदनशील क्षेत्र कम्पनी ऑपरेटिंग बेस कुतुल जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के ऑपरेशनल क्षेत्र से आज दिनांक-28 जून 2026 को नक्सलियों के द्वारा डम्प की गई विस्फोटक सामग्री, इलेट्रिक एल्युमिनियम वायर हैवी क्वालिटी को सुरक्षा कर्मी द्वारा भारी मात्रा में एरिया गश्त के दौरान बरामद किया गया। यह ऑपरेशन जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ पुलिस एवं 41वीं वा० भा०ति०सी०पु०बल द्वारा कुतुल क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर विराम लगाने एवं इलाके में नक्सलियों द्वारा डम्प किये गये विस्फोटक सामग्री एवं अन्य समान को बरामद करने के लिए लॉन्च किया गया था।
यह ऑपरेशन श्री बेनुधर नायक, सेनानी के मार्गदर्शन एवं कुशल निर्देशन तथा श्री दिग्विजय सिंह, द्वितीय कमान के नेतृत्व एवं श्री मो० फारूक (कार्यवाहक सहायक सेनानी), कुतुल कैम्प कमांडर के सहयोग व 41 वीं वा० आईटीबीपी के टुप्स व जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ पुलिस के समन्वय से चलाया गया था। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में लगातार संचालित सर्च अभियान के परिणाम स्वरूप उक्त डम्प को खोज कर सफलतापूर्वक रिकवर किया गया जिसमें इलेक्ट्रिक एल्युमिनियम वायर हैवी क्वालिटी के 18 बन्डल (रोल) बरामद किये गये। इस तरह की बरामदगी से क्षेत्र में स्थानीय जनता के बीच सुरक्षा की भावना पैदा होगी और सुरक्षा बलों के प्रति स्थानीय व्यक्तियों का गहरा विश्वास पैदा होगा नक्सली गतिविधियों में भी पूर्ण विराम लगेगा।












