Breaking News
41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ग्राम -कानागांव में माड मैत्री चौपाल व विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित अबूझमाड़ के सुदूर ग्राम मसपुर में सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

 

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला  – नारायणपुर

 

41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

41वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा जिला-नारायणपुर में दूरस्थ एवं संवेदनशील अबूझमाङ क्षेत्र, कम्पनी ऑपरेटिंग बेस कुतुल में युवाओं के सर्वांगीण विकास, मैत्री एवं अपनेपन की भावना को विकसित करने, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा ग्रामीणों में खेल भावना को बढ़ावा देने के उददेश्य से कलस्टर खेल प्रतियोगिताओं का दिनांक-15.06.2026 एवं 16.06.2026 को दो दिवसीय सफल आयोजन किया गया। वाहिनी द्वारा इस प्रकार के कलस्टर खेल डी.आई.जी. क्षे० मु० (भुवनेश्वर) के मार्गदर्शन तथा श्री बेनुधर नायक, कंमाडेंट, 41 वीं वाहिनी आई.टी.बी.पी. के कुशल निर्देशन एवं श्री मो० फारूक (कार्यवाहक सहायक सेनानी), कैम्प कमांडर कुतुल के नेतृत्व व डॉ० चन्द्रशेखर, चिकित्सा अधिकारी फील्ड अस्पताल कुतुल के सहयोग से लगातार आयोजन किये जा रहें है।

इस खेल प्रतियोगिता में दिं0-15.06.26 को ग्राम कुतुल, परपा एवं फरसगांव से कुल 05 बालीवॉल टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें फरसगांव बॉलीवाल टीम विजेता रही और परपा गांव टीम उपविजेता तथा खिलाडी श्यामू वरदा (फरसगांव टीम) को मैन ऑफ द मैच/सीरीज घोषित किया गया। दिनांक-16.06.2026 को पुरूष एवं महिला के लिए मिनी मैराथन का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग 45-50 युवा, छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पुरूष वर्ग में बेहतर प्रदर्शन के लिए श्री पंकज कुमार निवासी गांव-कुतुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, श्री विधुरकला गांव परपा ने द्वितीय स्थान एवं श्री मईनु वरदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में कुमारी रामशीला, संतोषी, किरण वरदा ग्राम-फरसगांव कुतुल ने क्रमशः सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये। बॉलीवाल विजेता टीम व उपविजेता टीम एवं मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को ट्राफी के साथ सम्मानजनक धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मिनी मैराथन में पुरूष वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के साथ 10 वें स्थान तक अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुरूष खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया तथा महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के साथ ही मैराथन में भाग लेने वाली सभी महिला खिलाड़ी एवं बच्चों को उचित नगद पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया ताकि भविष्य में होने वाली खेल प्रतियोगितिओं में अधिक से अधिक खिलाडी भाग ले सके जिससे सभी का उच्च मोराल बना रहे।

कंमाडेंट श्री बेनुधर नायक ने अपने संदेश में कहा कि, ‘आईटीबीपी केवल सुरक्षा एवं राष्ट्र सेवा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सीमावर्ती एवं दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को खेल, शिक्षा एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं तथा उन्हें सकरात्मक दिशा में प्रेरित करते हैं। भविष्य में भी आईटीबीपी द्वारा इस प्रकार की जनहित एवं खेल प्रोत्साहन गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा।

इस तरह के कार्यक्रम के सफल आयोजन ने अबूझमाड़ क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति नई ऊर्जा, उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार किया तथा आईटीबीपी एवं स्थानीय ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को और अधिक मजबूत बनाया। इस कार्यक्रम का समापन दिनांक-16.06.2026 को 41वीं वा० भा०ति०सी०पु० बल कम्पनी ऑपरेटिंग बेस कुतुल में किया गया जिसमें 41वीं वा० भा०ति०सी०पु० के पदाधिकारी, श्री सुखचन्द मन्डावी (प्रधानाचार्य), रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द विद्या मंदिर कुतुल एवं श्री अन्तु पोटाइ (स०उप०नि०) पुलिस चौकी प्रभारी कुतुल एवं अन्य गणमान्य व्यकित मौजूद रहे।

🟦 प्रधान संपादक  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!