Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

सी0ओ0बी0 एडजूम में 38 वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

श्री रोशन सिंह असवाल, सेनानी 38 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के मार्गदर्शन में एवं सी. ओ. बी. कमांडर श्री उदित नारायण सहायक सेनानी/ जीडी कि उपस्थिति में सी ओ बी एडजूम, 38 वीं वाहिनी, द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में गांव एडजूम के लगभग 43 ग्रामवासियों, ग्राम बड़े टोंडाबेडा के लगभग 41 ग्रामवासियों, एवं ग्राम गुदारी के लगभग 41 ग्रामवासियों, ग्राम दुलूर के लगभग 39 ग्रामवासियों, ग्राम ताड़ूर के लगभग 37 ग्रामवासियों कूल -201 ग्रामवासियों ने भाग लिया जिस में स्कूल के बच्चे, औरतें, बुजुर्ग, और नौजवान शमिल हुए जिनकी इस कार्यक्रम के तहत टी-शर्ट, ट्रैक शूट, शूज़, कैरम बोर्ड, चेस बोर्ड, स्टील बाल्टी, सावल,ग्लास,थाली, कटोरी, स्टील पलटा, परात, मिर्ची बीज, गवार बिज,तोरी बीज, धान बीज, बटल गार्ड बीज, टमाटर बीज, बैंगन बीज,साड़ी, कम्बल, परात, पानी बोतल का वितरण किया गया एवं इस सिविक एक्शन प्रोग्राम को साथ-साथ डॉक्टर राहुल चौरसिया सहायक सेनानी/एम. ओ. के उपस्थित में निःशुल्क चिकित्सा शिविर कैंप का भी आयोजन सफलतापूर्वक किया गया जिसमें पुरुष -60, महिला -142, एवं बच्चे -31 कूल -233 मरीजों को दवाइयों का वितरण किया गया।
इसके अलावा नशा मुक्त अभियान (NMBA) के तहत् सभी ग्राम वासियों को सी. ओ. बी. कमांडर श्री. उदित नारायण सहायक सेनानी/ जीडी द्वारा नशा छोड़ने के बारे में बताया गया और यह भी बताया गया कि नशीले पदार्थों का सेवन गंभीर सामाजिक, मौनबैज्ञानिक, और शारीरिक समस्याओं का कारण बनता हैं, यह व्यक्ति को नुकसान के बावजूद बार – बार नशा करने के लिए विवश करता है, बार – बार नशा करने से मस्तिष्क में परिवर्तन हो सकते हैं, और लत लग सकती हैं। इस लिए नशा से दूर रहने के लिए सभी ग्रामवासियों को अपिल किया गया।
सिविक एक्शन प्रोग्राम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में ग्रामवासियों के साथ – साथ एडजूम गांव के सरपंच एवं बड़े टोंडाबेडा स्कूल के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य सदस्यों ने भी अपनी सघन भूमिका निभाई।
जैसा कि विदित है कि गृहमंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, आदिवासियों गरीबी रेखा से नीचे निर्धनता में गुजर बसर कर रहे हैं, नागरिकों के उठान हेतु अनेक आर्थिक और सामाजिक कल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही है और इन सभी कल्याणकारी योजनाओं को सार्थक बनाने में स्थानीय प्रशासन के साथ – साथ सुरक्षा बलों की भी विशिष्ठ भूमिका है, जिनके सघन प्रयासों के द्वारा इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया जा रहा हैं।
इस सिविक एक्शन प्रोग्राम को सफल बनाने में सी. ओ. बी. एडजूम में तैनात सभी 38वीं बाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल और छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी कर्मियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया गया।

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!