Breaking News
नाबालिग बालिका से जुड़े गंभीर अपराध में नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, विधि से संघर्षरत बालक को भेजा बाल संप्रेषण गृह राउत नाचा की थाप, आतिशबाजी की चमक और आस्था का उत्साह… गोपाष्टमी पर नारायणपुर में दिखी सामाजिक एकजुटता की मिसाल 227.73 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में नारायणपुर के सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते निलंबित कैबिनेट मंत्रीद्वय के आतिथ्य में भाजपा का दीपावली मिलन, वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक दिखा उत्सवी उल्लास भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नारायणपुर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, पीएम मोदी के संबोधन का हुआ वर्चुअल प्रसारण नक्सल मुक्ति के बाद भी जारी है सुरक्षा बलों का सर्च अभियान, डुंगा-रेकावाया के जंगलों से मशीनरी व तकनीकी उपकरण बरामद

नाबालिग बालिका से जुड़े गंभीर अपराध में नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, विधि से संघर्षरत बालक को भेजा बाल संप्रेषण गृह

🟥 रिपोर्टर -डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

🔹 नाबालिग बालिका से संबंधित गंभीर अपराध में नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

🔹 विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में जिले में महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर संवेदनशीलता एवं गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार एवं श्री ऐश्वर्य चंद्राकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नारायणपुर श्री अजय सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री रामनरेश गौतम के नेतृत्व में दिनांक 18.11.2026 को नाबालिग बालिका से संबंधित गंभीर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

मामले का विवरण – थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 98/2026, धारा 137(2), 64, 64(2)(M), 351(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

नारायणपुर पुलिस महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा ऐसे अपराधों के विरुद्ध गंभीरता से वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

🟪 प्रधान संपादक -डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!