Breaking News
वेतन विसंगति और पदोन्नति के साथ पीवी ऐप की व्यवहारिक समस्याओं के निराकरण की मांग नाबालिग बालिका से जुड़े गंभीर अपराध में नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, विधि से संघर्षरत बालक को भेजा बाल संप्रेषण गृह राउत नाचा की थाप, आतिशबाजी की चमक और आस्था का उत्साह… गोपाष्टमी पर नारायणपुर में दिखी सामाजिक एकजुटता की मिसाल 227.73 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में नारायणपुर के सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते निलंबित कैबिनेट मंत्रीद्वय के आतिथ्य में भाजपा का दीपावली मिलन, वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक दिखा उत्सवी उल्लास भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नारायणपुर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, पीएम मोदी के संबोधन का हुआ वर्चुअल प्रसारण

वेतन विसंगति और पदोन्नति के साथ पीवी ऐप की व्यवहारिक समस्याओं के निराकरण की मांग

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की दी थी चेतावनी
संघ ने शासन-प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि पीवी ऐप (PV App) की तकनीकी एवं व्यवहारिक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तथा पटवारियों के विरुद्ध की जा रही दंडात्मक कार्रवाइयों को वापस नहीं लिया गया, तो 13 अक्टूबर 2026 से छत्तीसगढ़ के सभी पटवारी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाने के लिए बाध्य होंगे। संघ ने आंदोलन की स्थिति निर्मित होने पर इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होने की बात कही थी।
नारायणपुर जिला इकाई ने भी कलेक्टर को सौंपा था ज्ञापन
इसी तारतम्य में राजस्व पटवारी संघ जिला नारायणपुर इकाई द्वारा भी कलेक्टर नारायणपुर को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं एवं लंबित मांगों से अवगत कराया गया था। ज्ञापन में पीवी ऐप के उपयोग में आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों, पटवारियों के विरुद्ध की जा रही दंडात्मक कार्रवाई तथा लंबे समय से लंबित वेतन विसंगति एवं पदोन्नति जैसे मुद्दों के निराकरण की मांग की गई थी।

जिला इकाई ने प्रांतीय संघ द्वारा शासन को सौंपे गए ज्ञापन की छायाप्रति भी संलग्न की थी तथा प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आंदोलन के संबंध में प्रशासन को जानकारी दी थी। ज्ञापन की प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नारायणपुर एवं ओरछा सहित संबंधित तहसीलदारों को भी प्रेषित की गई थी।

पटवारियों की समस्याओं के समाधान की मांग

राजस्व पटवारी संघ का कहना है कि पटवारी शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और राजस्व संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके कार्यों में उपयोग किए जा रहे तकनीकी संसाधनों की समस्याओं का व्यावहारिक समाधान किया जाना आवश्यक है।

संघ ने मांग की है कि पीवी ऐप की तकनीकी खामियों को दूर कर कार्यप्रणाली को सरल एवं सुगम बनाया जाए। साथ ही कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए उन्हें कार्य के दौरान उचित सहयोग और सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

संघ की प्रमुख मांग है कि पटवारियों की समस्याओं को केवल प्रशासनिक निर्देशों तक सीमित न रखकर उनके व्यावहारिक समाधान की दिशा में ठोस पहल की जाए, ताकि राजस्व कार्यों का सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सके।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!