एनएचएम कर्मचारी संघ का भव्य मिलन समारोह सम्पन्न, नारायणपुर में एकता और उत्साह की अनूठी मिसाल

🟥 रिपोर्टर -डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

एनएचएम कर्मचारी संघ का भव्य मिलन समारोह सम्पन्न, नारायणपुर में एकता और उत्साह की अनूठी मिसाल

प्रदेश पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

स्नेहिल मिलन में दिखा संगठन की ताकत

नारायणपुर – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ द्वारा जिला मुख्यालय स्थित शंकर मैरिज हॉल में भव्य एवं स्नेहिल मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया, जहां एकता, समर्पण और उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर महिला कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों को भाव-विभोर कर दिया और पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

अतिथियों का आत्मीय स्वागत
कार्यक्रम में संघ के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के संभाग अध्यक्ष डॉ. अभिषेक बैनर्जी, जिला महासचिव डे नारायण सिंह बघेल, सचिव दिनेश रजक, उपाध्यक्ष सूरज सरकार एवं सुखमन कचलाम की गरिमामय उपस्थिति रही।

🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!