नन्हे सितारों की चमक से जगमगाया वार्षिक उत्सव आदित्य एकेडमी बालपन प्ले स्कूल नारायणपुर में रंगारंग कार्यक्रम

🟥 रिपोर्टर   – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला  – नारायणपुर

नन्हे सितारों की चमक से जगमगाया वार्षिक उत्सव
आदित्य एकेडमी बालपन प्ले स्कूल नारायणपुर में रंगारंग कार्यक्रम

आदित्य अकैडमी बालपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
नारायणपुर, 28 फरवरी 2026 — आदित्य अकैडमी बालपन प्ले स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रत्ना नसीने मेडम प्राचार्य कृषि महाविद्यालय एवं राष्ट्रपति अवॉर्ड है तथा विशिष्ट अतिथि अनिता कोरोटी मेडम पूर्व पार्षद एवं सत्यशिला मेश्राम मेडम की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सुंदर संचालन श्रीमती रामेश्वरी यादव एवं निकहत परवीन द्वारा किया गया।
नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक एवं रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि नसीने मेडम ने भी बच्चों ने ट्रॉफिक के नियमों के बारे में बताए उसकी तारीफ की और सभी को ट्रॉफिक के नियमों को मानने के लिए कहा , विशेष अतिथि अनीता मेडम ने सभी बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की एवं सत्यशिला मेश्राम मेडम ने भी सभी बच्चों बहुत अच्छी प्रस्तुति के लिए बधाई दी विद्यालय के डायरेक्टर श्री नरेंद्र मेश्राम ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि आदित्य एकेडमी स्कूल में बच्चों को किताबों के पढ़ाई के साथ साथ व्यवहारिक शिक्षा एवं देश भक्ति की भी शिक्षा दी जाती है एवं आने वाले समय में बच्चों के पढ़ाई के लिए नई नई तकनीकी का प्रयोग किया जाएगा एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि को स्कूल संस्था की तरफ से प्रतीक चिन्ह के रूप में मोमेंटो दिया गया
अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के रिंकी कवाची, नैना जैन, पूजा साहू, मणिका शर्मा, राजेश्वरी पोयम, नीलम कड़ियेआम, यामिनी मंडावी, मधु पाठक, दीपिका, रमशिला, चमेली, ललिता, सरिता, जानकु राम, रतन कुमार, मुकेश ठाकुर सभी ने अपना पूरा सहयोग किया जिस से यह कार्यक्रम सफल हुआ

🟥 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!