श्री रोशन सिंह असवाल, सेनानी 38 वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के मार्गदर्शन में COB आदेर, द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित किया।

 

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला  – नारायणपुर

आज दिनांक 28/02/2026 को श्री रोशन सिंह असवाल, सेनानी 38वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के मार्गदर्शन में cob आदेर, 38वी वाहिनी, द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में गांव कोंडाकोटी के लगभग 42 ग्रामवासियों ने भाग लिया जिसमें स्कूल के बच्चे, औरते, बुजुर्ग और नौजवान शामिल हुऐ जिनको इस कार्यक्रम के तहत स्टेशनरी सामान जैसे स्कूल बैग्स, नोट बुक, पेंसिल, पेन, स्केच पेन, ज्योमेट्री बॉक्स, रबर, रजिस्टर आदि, टिफिन बॉक्स, साइकिल, पानी की टंकी, कृषि से संबंधित औजार, फुटबॉल, क्रिकेट बॉल, वॉलीबॉल और मच्छरदानी सामान का वितरण किया। सिविक एक्शन प्रोग्राम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में ग्राम वासियों के साथ साथ धोंडरबेड़ा गांव के सरपंच, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य सदस्यों ने भी अपनी सघन भूमिका निभाई।
जैसा कि विदित है कि गृहमंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, आदिवासियों, गरीबी रेखा से नीचे निर्धनता में गुजर बसर कर रहे नागरिकों के उठान हेतु अनेक आर्थिक और सामाजिक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है और इन सभी कल्याणकारी योजनाओं को सार्थक बनाने में स्थानीय प्रशासन के साथ साथ सुरक्षा बलों की भी विशिष्ट भूमिका है, जिनके सघन प्रयासों के द्वारा इस कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया जा रहा है।
इस सिविक एक्शन प्रोग्राम को सफल बनाने में सी ओ बी आदेर मे तैनात सभी 38वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल और छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी कर्मियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जिसमे कुल लाभार्थी – पुरुष 19 जिसमे 12 युवा, 07 बुजुर्ग। महिला – 17 जिसमे 13 युवा, बुजुर्ग – 04. और बच्चे – 06 , कुल – 42

🟦 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!