नारायणपुर में जीवन रक्षक सीपीआर प्रशिक्षण देने वाले चिकित्सकों व रेडक्रॉस पदाधिकारियों का सम्मान

🟪 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟥 जिला – नारायणपुर

 

नारायणपुर में जीवन रक्षक सीपीआर प्रशिक्षण देने वाले चिकित्सकों व रेडक्रॉस पदाधिकारियों का सम्मान

 

नारायणपुर, 24 फरवरी 2026।
आज सायंकाल कलेक्टर कार्यालय नारायणपुर में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के नोडल अधिकारी श्री नरेंद्र मेश्राम, फर्स्ट एड ले-लेक्चरर्स तथा मेडिकल ऑफिसर डॉ. हिमांशु सिन्हा और डॉ. समर्थ पारख का सम्मान किया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक इन सभी ने जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों — केंद्रीय विद्यालय, आत्मानंद कॉलेज, कन्या विद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं — में विद्यार्थियों को जीवन रक्षक सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों में हृदय गति रुकने पर त्वरित सहायता प्रदान करने की तकनीकें विस्तार से सिखाई गईं।

डॉ. हिमांशु सिन्हा एवं डॉ. समर्थ पारख ने निरंतर समर्पण के साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक दोनों प्रकार से सीपीआर की बारीकियां समझाईं। वहीं रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी श्री नरेंद्र मेश्राम एवं फर्स्ट एड लेक्चरर्स ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर सुश्री नम्रता जैन ने सभी का प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण देना अत्यंत सराहनीय पहल है, जिससे आपात स्थिति में अनमोल जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने दोनों चिकित्सकों एवं नोडल अधिकारी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सी
आज नरेंद्र मेश्राम को कोरोना के समय, बाढ़ आपदा, जैसे विकट समय में नारायणपुर जिले के लोगों के लिए हमेशा सामने खड़े रहे देश और समाज सेवा के लिए भी हमेशा सामने आकर अपनी जान की परवाह किए बिना अपना काम करते है इस समाज सेवा और देश सेवा के लिए जीवन जागृति संस्थान
द्वारा भारतीय गौरव प्रतिभा सम्मान 2026 का दिया गया है

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!