Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

जिला पंचायत सीईओ द्वारा आवास निर्माण के किया गया औचक निरीक्षण :- स्वीकृत आवासों को समय सीमा मे पूर्ण करने के दिए निर्देश

🟪 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

*जिला पंचायत सीईओ द्वारा आवास निर्माण के किया गया औचक निरीक्षण*

*स्वीकृत आवासों को समय सीमा मे पूर्ण करने के दिए निर्देश*
नारायणपुर 19 फरवरी 2026/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलको द्वारा विकासखंड नारायणपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत एडका एवं आमासरा का निरीक्षण किया गया। उक्त पंचायतों मे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत अप्रारंभ एवं निर्माणधीन आवासों का निरीक्षण किया गया साथ ही ग्रामीणों,हितग्राहियों से चर्चा करते हुए आवास निर्माण में तेजी लाने एवं 31 मार्च तक आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया।
साथ ही ग्राम पंचायत सचिव,नोडल अधिकारियों,रोजगार सहायकों एवं आवस मित्रों को निरंतर अपूर्ण आवास का भ्रमण करने एवं हितग्रहियों को आवास निर्माण में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करने हेतु निर्देशत किया गया। इसके अतिरिक्त अभिशरण के माध्यम से जारी किए जा रहे 90 मानव दिवस की स्थिति पर ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देशित किया गया।
सीईओ महोदया द्वारा आवास निर्माण में लंबे समय से रुचि नहीं लेने वाले एवं राशि का दुरुपयोग करने वाले हितग्राहियों को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से चर्चा करके नोटिस जारी कराकर प्रकरण दर्ज करने एवं पेशी कर आवश्यक कारवाही हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक(PMAYG) श्री गिरेन्द्र साहू , विकासखंड समन्वयक एवं ग्राम पंचायत के सरपंच,सचिव, रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

🟥 चीफ एडिटर –  डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!