Breaking News
भाजपा के डबल इंजन सरकार मे बिजली बिल मे पांच बार बढ़ोतरी किया गया!डबल इंजन की भाजपा सरकार लगातार महंगाई का बोझआम जनता पर डाल रही है 41वीं वा० भा०ति०सी०पु० बल सी०ओ०बी० कुतुल में माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण का सफल आयोजन पुलिस अधीक्षक ने सामान्य परेड का किया निरीक्षण एवं सलामी ग्रहण उपरांत बलवा ड्रिल, दंगा नियंत्रण एवं त्वरित प्रतिक्रिया अभ्यास से जवानों की क्षमता हुई और मजबूत विग्रह से विश्वास की ओर” — छिनारी में 15 वर्षों बाद लौटी खुशियां, 9 परिवारों का अपने गांव में हुआ सम्मानपूर्वक पुनर्वास 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया घरेलू विवाद में पिता की हत्या करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार

अबूझमाड़ के अभेद इलाके में गणतंत्र दिवस समारोह :- नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आशा की किरण

अबूझमाड़ के अभेद इलाके में गणतंत्र दिवस समारोह : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आशा की किरण
घोर नक्सल गतिविधियों से प्रभावित अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्र, जिला नारायणपुर के अंतर्गत विभिन्न गाँवों—मदोदा, अडिंगपार, कोडेनार, कोदलियार एवं मोहंदी में 53 वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 के ऐतिहासिक अवसर पर स्वतंत्रता के बाद पहली बार तिरंगा फहराया गया।

 

 


इस गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक समारोह का सफल आयोजन श्री संजय कुमार, सेनानी, 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। यह आयोजन इस सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्र में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
इस वर्ष की थीम “वंदे वंदे मातरम् के 150 वर्ष” रही, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम में इस राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाती है। इस अवसर पर सभी स्थानों पर राष्ट्रगान के साथ-साथ वंदेमातरम्का सामूहिक गायन भी किया गया।
समारोह के दौरान मदोदा,अडिंगपार,कोडेनार,कोदलियार एवं मोहंदीकैंप में एकत्रित हुए ग्रामीणों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सिविक एक्शन प्रोग्राम एवंबड़ा खाने का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न गाँवों-कोंडाहोर, मुसेर, नीचपारा, बीचपारा, वर्कूर,कोड़त्तमार्का, बासूतपारा, भटनार, बैडममेटा फरसबेडा, गुममारका, खोदपर, गोमागलमोहंदी, गट्टाकाल मलकाल, ताड़ोकुर, फरसगांव, बटपारा, मिचिंग पाराएवं कोडिलियारके लगभग500 स्थानीय ग्रामीणोंने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस ऐतिहासिक अवसर पर 53वीं वाहिनी आईटीबीपी के द्वितीय कमान श्री संजय कुमार भारद्वाज, उप सेनानी प्रशांत सोनी, उप सेनानी तेजवीर सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट आज़ाद सिंह, डॉ. के. डी. शर्मा (सी. वी. ओ) तथा डॉ. सपना (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी) द्वारा विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। यहआयोजन इस क्षेत्र के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक बना।
इस अवसर पर स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया, तथा देश कीअखंडता, एकता एवं संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया।
आज़ादी के सात दशकों बाद हुए इस प्रथम औपचारिक ध्वजारोहण ने स्थानीय समुदायों में देशभक्ति, सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास एवं शासन व्यवस्था के प्रति सकारात्मक भावना को और अधिक सुदृढ़ किया है। 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी के इस साहसिक एवं सराहनीय प्रयास को ग्रामीणों ने अबूझमाड़ के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय बताया।
कार्यक्रम के अंत मे “भारत माता की जय” तथा वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के उल्लास से गूंज उठा।

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!