
गणतंत्र दिवस: 2026
नारायणपुर में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया गरिमामय एवं हर्षाेल्लास के साथ

बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने फहराया तिरंगा

शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल से किया सम्मानित
आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी गई मनमोहक प्रस्तुति
विकास कार्याे पर आधारित झांकियांे का किया गया प्रदर्शन

नारायणपुर, 26 जनवरी 2026// नारायणपुर जिले में 77वंे गणतंत्र दिवस पूरी गरिमामय एवं हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया। बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने जिला मुख्यालय नारायणपुर में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होने इस अवसर पर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इसके बाद उन्होंने जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह शासकीय उच्चतर माध्यमिक खेल मैदान में आयोजित किया गया। आज के कार्यक्रम में 13 प्लाटून शामिल हुए, जिसमें शस्त्र सहित सीमा सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, 16वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरूष महिला, नगर सेना शामिल हैं। वहीं शस्त्र रहित प्लाटून में स्वामी आत्मानंद शासकीय महाविद्यालय, रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ एनसीसी टोली बालक बालिका, शासकीय कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुलेंगा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर बालिका स्टाउट गाईड, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम शासकीय विद्यालय महावीर चौक और रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के बैंड दल ने भाग लिया। इन सभी का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह और उप निरीक्षक संजय टोप्पो ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
सांसद महेश कश्यप ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश वाचन पश्चात् शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हे शॉल एवं श्रीफल भंेट कर सम्मानित किया। इसके अलावा परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त कर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 84 अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लोक नृत्यों के प्रदर्शन से शालेय छात्र छात्राओं ने बांधा समा
जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह मे स्कूली बच्चों ने देश भक्ति एवं पारंपरिक नृत्यों से ओतप्रोत आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसके अतर्गत पीएम श्री मिडिल स्कूल पोर्टा केबिन देवगांव ने प्रथम स्थान, विशेष पिछड़ी जनजातीय अबुझमाड़िया आवासीय विद्यालय ओरछा ने द्वितीय स्थान और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा मार्च पास्ट शस्त्र सहित में प्रथम स्थान सीमा सुरक्षा बल नारायणपुर, द्वितीय स्थान नगर सेना महिला टोली और तृतीय स्थान भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने प्राप्त किया। इसी प्रकार मार्च पास्ट शस्त्र रहित में प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद शासकीय महाविद्यालय सीनियर एनसीसी, द्वितीय स्थान रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ बैण्ड दल और तृतीय स्थान शासकीय कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय सुलेंगा बालिका दल ने प्राप्त किया।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मे विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमांे पर आधारित झांकी निकाली गई। इन झांकियों के तहत् कुल 16 विभागों ने विकास मूलक एवं हितग्राही मूलक योजनाओ को प्रदर्शित किया गया। इनमें वन, आदिम जाति, शिक्षा, महिला बाल विकास, लाईवलीहुड, जल संसाधन, पीएचई, पुलिस यातायात, मत्स्य, कृषि, रेशम, उद्यानिकी, क्रेडा, जिला पंचायत, नगरपालिका, स्वास्थ्य विभाग शामिल थे, जिसमें प्रथम स्थान आदिम जाति कल्याण विभाग, द्वितीय स्थान पुलिस एवं जेल विभाग और तृतीय स्थान क्रेडा, श्रम, रेशम, रोजगार एवं मार्गदर्शन एवं लाईवलीहुड कॉलेज संयुक्त रूप से प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री नारायणप्रसाद साहू एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में पद्म श्री हेमचंद मांझी, पंडीराम मण्डावी, जिला प्रचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, अबुझमाड़िया समाज के अध्यक्ष रामजी ध्रुव, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य, नगर पालिका के पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, वनमण्डलाधिकारी वेंकेटशा एमजी, एडीशनल एसपी अजय कुमार, अक्षय कुमार साबद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, डिप्टी कलेक्टर डीके कोशले, सुनिल कुमार सोनपिपरे, सौरभ दीवान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकायें, स्कूली छात्र छात्राएं और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल











