Breaking News
मासूम से दरिंदगी के आरोपी पर नारायणपुर पुलिस का शिकंजा, त्वरित कार्रवाई कर किया गिरफ्तार अबूझमाड़ के दुर्गम वनांचल में बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रोशनी और भाईचारे के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश नक्सलमुक्त अबूझमाड़ में पहली बार दिवाली की धूम, डोडीमरका गांव दीपों की रोशनी से जगमगाया* 86वीं वाहिनी BSF की मानवीय पहल: सिविक एक्शन प्रोग्राम के जरिए ग्रामीणों को राहत और स्वास्थ्य सुविधा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत BSF की 86वीं वाहिनी की जनकल्याणकारी पहल, ग्रामीणों को बांटी उपयोगी सामग्री एवं लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर 53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव, सामूहिक गायन से दिया एकता का संदेश

मकसोली में घर-घर पहुँचा राशन :- ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

🟦 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟥 जिला – नारायणपुर

मकसोली में घर-घर पहुँचा राशन

ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

नारायणपुर, 19 जनवरी 2026// ओरछा विकासखण्ड के अंदरूनी ग्राम मकसोली में कलेक्टर नम्रता जैन के सार्थक और संवेदनशील प्रयासों से राशनकार्डधारी हितग्राहियों को घर पहुँच राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस पहल से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब उन्हें राशन प्राप्त करने के लिए 12 से 15 किलोमीटर तक पैदल नहीं चलना पड़ेगा।
दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्र में निवासरत ग्रामीणों की समस्याओं को समझते हुए जिला प्रशासन ने यह मानवीय कदम उठाया, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। कलेक्टर नम्रता जैन के नेतृत्व में जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। घर-घर राशन वितरण की यह व्यवस्था प्रशासन की जनहितैषी सोच और ग्रामीणों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!