Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 20 युवा छात्र/छात्राओं का समूह 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल नारायणपुर से केवडिया (गुजरात) के लिए प्रस्थान

🟥 रिपोर्टर –  डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 20 युवा छात्र/छात्राओं का समूह 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल नारायणपुर से केवडिया (गुजरात) के लिए प्रस्थान

 


गृह मंत्रालय भारत सरकार के प्रोत्साहन स्वरुप आदिवासी युवाओं के विकास के लिए नेहरु युवा केन्द्र संगठन, कांकेर एवं क्षेत्रीय मुख्यालय (भुवनेश्वर) भारत तिब्बत सीमा पुलिस के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित किये जा रहे 17वें आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के नेतृत्व में जिला-नारायणपुर छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित गाँव के 18 से 19 वर्ष के 20 युवा छात्र/छात्राओं (12 छात्र एवं 08 छात्राओं) के समूह को दिनांक 18.01.26 को श्री संजय कुमार, सेनानी 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के मार्गदर्शन में श्री संजय कुमार भारद्वाज, द्वितीय कमान द्वारा सामरिक मुख्यालय 53वीं वाहिनी नारायणपुर से केवडिया गुजरात के लिए हरी झण्डी दिखाकर प्रस्थान किया।
कार्यक्रम के शुरुआत में श्री संजय कुमार भारद्वाज, द्वितीय कमान भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा सभी युवा छात्रा/छात्रों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका स्वागत किया तथा 17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य जनजातीय लोगों का वह समूह जिसकी भाषा, संस्कृति, जीवनशैली और आर्थिक तथ्यों सामाजिक परिस्थितियाँ भिन्न-भिन्न होती है तथा सभी जनजातियाँ भारत के विशिष्ट भौगौलिक क्षेत्रों में निवास करती है, के युवाओं को उनकी विभिन्न विकासात्मक, कौशल विकास, शैक्षणिक एवं रोजगार के अवसरों पर ध्यान केन्द्रीत करने के साथ-साथ उन्हें भारत के अलग-अलग राज्यों की भाषा, संस्कृति, जीवनशैली एवं तकनीकी तथा औधोगिक उन्नती के बारे में जानकारी प्रदान करवाना है। इस प्रकार से छात्राओं और युवाओं को देश के दूसरे भागों में रहने वाले अपने सहकर्मी समूहों के साथ बातचीत करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलते हैं, तो उनके बीच व्याप्त अतिवादी गतिविधियों को कम किया जा सकता है तथा आदिवासी युवाओं को सकारात्मक रुप से शिक्षित कर संवेदनशील बनाने और उनको भावी पीढी के लिए संरक्षित करने में सक्षम बनाया जा सकता है। इसके लिए इस प्रकार के आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम बहुत ही मददगार हो साबित हो सकते है।
कार्यक्रम के समापन में श्री संजय कुमार भारद्वाज, द्वितीय कमान, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा युवा छात्र/छात्राओं को जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ) से केवडिया गुजरात का भ्रमण करने हेतु प्रस्थान करने व सभी के मनोबल को बढाते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाऐं प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के अवसर पर श्री प्रशांत सोनी, उप सेनानी व सामरिक मुख्यालय 53वीं वाहिनी में उपस्थित सभी अधिनस्थ अधीकारी एवं जवान उपस्थित थे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!