Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से दो पुरुष माओवादी कैडरों के शव तथा उनके पास से AK-47 जैसे ग्रेडेड स्वचालित हथियार भी बरामद किए गए हैं।

🟦 रिपोर्टर –  डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – बीजापुर

⚫ पुलिस अधीक्षक, बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल–पहाड़ी इलाकों में माओवादियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी के DVCM दिलीप बेड़जा एवं अन्य सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर डीआरजी / कोबरा / एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।

⚫ सर्च अभियान के दौरान दिनांक 17/01/2026 की प्रात से संयुक्त टीम एवं माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।

⚫ अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से दो पुरुष माओवादी कैडरों के शव तथा उनके पास से AK-47 जैसे ग्रेडेड स्वचालित हथियार भी बरामद किए गए हैं।

⚫ पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों एवं अन्य चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद डीआरजी / कोबरा / एसटीएफ के जवान अत्यंत साहस और प्रतिबद्धता के साथ सशस्त्र माओवादी कैडरों के विरुद्ध निर्णायक अभियान निरंतर जारी रखे हुए हैं।

⚫ प्रारंभिक पहचान विवरण से संकेत मिलता है कि मृत माओवादी कैडरों में से एक नेशनल पार्क एरिया कमेटी का कुख्यात माओवादी कैडर DVCM दिलीप बेड़जा हो सकता है, जबकि दूसरे माओवादी कैडर के शव की पहचान अभी शेष है।

⚫ अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत रिपोर्ट पृथक रूप से साझा की जाएगी।

🟥 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!