Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

पत्रकारिता की आड़ में झूठी व नकारात्मक खबर बनाकर अवैध वसूली करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर (छ.ग.)

🟦थाना – नारायणपुर

*पत्रकारिता की आड़ में झूठी व नकारात्मक खबर बनाकर अवैध वसूली करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में लगातार अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नारायणपुर पुलिस द्वारा पत्रकारिता की आड़ में नकारात्मक एवं झूठी खबर बनाकर शिक्षक से अवैध वसूली करने के मामले में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण में आरोप है कि आरोपीगण द्वारा स्वयं को “स्वदेश न्यूज़ इंडिया 24 न्यूज़”, “ग्रैंड न्यूज़”, “सीजी वार्ता” एवं “भारत भास्कर समाचार चैनल” से जुड़ा पत्रकार बताकर झूठी एवं बदनाम करने वाली खबर प्रकाशित/प्रसारित करने की धमकी देकर राशि की अवैध मांग की गई।

दिनांक 07.01.2026 को प्रार्थी भुनेश्वर कर्मा, पिता स्व. कोसा राम कर्मा द्वारा थाना नारायणपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिस पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपियों की संलिप्तता प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाई गई।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार है—
1.गेंद लाल मरकाम उर्फ गोलू मरकाम, पिता श्री मोहन लाल मरकाम, उम्र 32 वर्ष
2.संतोष नाग, पिता स्व. श्रवण नाग, उम्र 40 वर्ष

जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपीगण द्वारा इसी प्रकार कई शिक्षकों के साथ झूठी एवं नकारात्मक खबर बनाकर अवैध वसूली की गई है। मामले में विस्तृत विवेचना जारी है।

दोनों आरोपियों को दिनांक 16.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

नारायणपुर पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पीयूष कटियार, उप निरीक्षक राजकुमार राय, सहायक उप निरीक्षक गणेश मांडवी, प्रधान आरक्षक राकेश राजपूत एवं आरक्षक शंकर गोटा की अहम भूमिका रही

🟥 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!