Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

आरक्षक भर्ती परिणाम से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान हेतु हेल्पडेस्क की स्थापना

🟪 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟥 जिला – नारायणपुर

विषय: आरक्षक भर्ती परिणाम से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान हेतु हेल्पडेस्क की स्थापना

दिनांक: 12/12/2025

जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि आरक्षक भर्ती परिणाम से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान हेतु 12, 13 एवं 14 दिसंबर को नारायणपुर जिला मुख्यालय में हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है ।

हेल्पडेस्क दो शिफ्टों में कार्य करेगा:
1. प्रथम शिफ्ट – सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
इस शिफ्ट में हेल्पडेस्क द्वारा सभी शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा संबंधित भर्ती समितियों से आवश्यक तथ्यों और जानकारी का संकलन किया जाएगा।
2. द्वितीय शिफ्ट – दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
इस शिफ्ट में प्राप्त जानकारी एवं प्रतिक्रियाएँ शिकायतकर्ताओं के साथ साझा की जाएंगी।

जिला पुलिस प्रशासन सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध करता है कि वे अपनी शिकायतें निर्धारित तिथियों एवं समय पर जिला मुख्यालय के हेल्पडेस्क में प्रस्तुत करें।

हम भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!