जिला नारायणपुर आरक्षक भर्ती परिणाम में आवेदन संख्या सूची में हुई तकनीकी त्रुटि के correction के संबंध में जानकारी

🟥 *दिनांक: 11/12/2025*
🟪 *आरक्षक भर्ती परिणाम*
🟩 *जिला नारायणपुर*

⏭️ जिला नारायणपुर आरक्षक भर्ती परिणाम में आवेदन संख्या सूची में हुई तकनीकी त्रुटि के correction के संबंध में जानकारी

⚫ पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारायणपुर द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि दिनांक 09 दिसंबर 2025 को प्रकाशित आरक्षक भर्ती परिणाम की आवेदन संख्या (Application Number) सूची में एक तकनीकी त्रुटि पाई गई थी। यह त्रुटि केवल आवेदन संख्या के कॉलम में हुई है। उम्मीदवारों के नाम तथा व्यापम रोल नंबर पूरी तरह सही हैं, इनमें कोई त्रुटि नहीं हुई है। परीक्षा परिणाम, चयन प्रक्रिया तथा मेरिट से संबंधित सभी सूचनाएँ यथावत एवं पूर्णतः सही हैं।

⚫चयन सूची की संशोधित प्रति दिनांक 09/12/2025 की शाम को ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस लाइन के नोटिस बोर्ड में प्रकाशित की जा चुकी है।

⚫ अतः सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि इस तकनीकी त्रुटि को लेकर किसी प्रकार की चिंता, भ्रम या अफवाह न फैलाएँ एवं न ही उस पर विश्वास करें।

⚫ सभी संबंधित हितधारकों की जानकारी और हित में, प्रिंटिंग त्रुटि के सुधार के उपरांत अंतिम चयन सूची पुनः संलग्न की जा रही है।

⚫ नारायणपुर जिला पुलिस प्रशासन संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित रखने के लिए प्रतिबद्ध है

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!