Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

अवैध जुए पर नारायणपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 गिरफ्तार; 11 मोबाइल और वाहन जब्त

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर तथा एसडीओपी नारायणपुर श्री अजय सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायणपुर श्री विनीत दुबे के नेतृत्व में थाना नारायणपुर पुलिस टीम द्वारा जुआरियों के विरुद्ध दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई।

*प्रथम कार्रवाई – नयापारा, नारायणपुर*

दिनांक 25.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नयापारा स्थित बांसशिल्प के बरामदे में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना नारायणपुर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम*

1. दिनेश कर्मकार, पिता रंजीत, उम्र 34 वर्ष, निवासी डीएनके कॉलोनी, नारायणपुर।
2. धर्मदास नाग, पिता बालकदास, उम्र 35 वर्ष, निवासी बांसशिल्प, नारायणपुर।
3. चमनसिंह, पिता विजय कावड़े, उम्र 32 वर्ष, निवासी सुलेंगा, नारायणपुर।
4. कुंजन देहारी, पिता स्व. बी.आर. देहारी, उम्र 32 वर्ष, निवासी नयापारा, नारायणपुर।
5. रुद्रनारायण स्वर्णकार, पिता ए.के. स्वर्णकार, उम्र 31 वर्ष, निवासी जयस्तंभ चौक, नारायणपुर।
6. सुदानपाल, पिता राजकुमार पाल, उम्र 47 वर्ष, निवासी बांसशिल्प, नारायणपुर।
7. अजय कुमार पात्र, पिता स्व. श्री देवेन्द्र पात्र, उम्र 30 वर्ष, निवासी नयापारा, नारायणपुर।

*जब्त सामग्री*

आरोपियों के कब्जे एवं घटनास्थल से ₹2,070 नगद, 07 मोबाइल फोन, 03 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी, 01 सफेद बोरी तथा ताश की गड्डी सहित जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य ₹2,32,070/- आंका गया है।

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 107/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

द्वितीय कार्रवाई – बखरूपारा, नारायणपुर

दिनांक 26.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बखरूपारा स्थित मानसरोवर के पीछे कुछ व्यक्ति स्ट्रीट लाइट की रोशनी में ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना नारायणपुर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम*

1. क्षितिज वैष्णव, पिता हरिप्रसाद वैष्णव, उम्र 29 वर्ष, निवासी सिंगोडीतराई, नारायणपुर।
2. अनिल राठौर, पिता मोहन राठौर, उम्र 22 वर्ष, निवासी बखरूपारा, नारायणपुर।
3. राज सोनी, पिता नारद सोनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी बखरूपारा, नारायणपुर।
4. रंजीत हलधर, पिता सुशील हलधर, उम्र 25 वर्ष, निवासी बखरूपारा, नारायणपुर।
5. मिथलेश नाग, पिता महत्तर नाग, उम्र 23 वर्ष, निवासी बखरूपारा, नारायणपुर।

*जब्त सामग्री*

आरोपियों के कब्जे से ₹10,700 नगद, 04 मोबाइल फोन, 01 कंबल तथा ताश की 03 गड्डियों सहित जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य ₹50,700/- आंका गया है।

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 108/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दोनों कार्रवाइयों में कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹12,770 नगद, 11 मोबाइल फोन, 03 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी तथा अन्य सामग्री सहित कुल ₹2,82,770/- की संपत्ति जब्त की गई है।

नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

🟦 प्रधान संपादक -डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!