Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

133वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र के बी एस एफ कैंप कोहकामेटा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

133वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र के बी एस एफ कैंप कोहकामेटा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

133वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा श्री कमल शर्मा, कमांडेन्ट, 133 वीं बटालियन के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम (LWE), वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को प्रातः 0900 बजे से कैंप कोहकामेटा, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर/ नैत्र चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में 133वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के चिकित्सा अधिकारियों, जिला नारायणपुर के सिविल चिकित्सकों , मलेरिया जागरूकता हेतु कार्यरत गैर-सरकारी संगठन (NGO) की टीम एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। शिविर के दौरान विभिन्न रोगों से पीड़ित लगभग 250 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।
ग्रामीणों की सुविधा हेतु वाहिनी द्वारा मरीजों के आवागमन के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त, शिविर में उपस्थित सभी मरीजों एवं चिकित्सा कर्मियों को जलपान भी उपलब्ध कराया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना तथा मलेरिया की रोकथाम, समय पर उपचार एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
133वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल की यह पहल स्थानीय जनसमुदाय के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति बल की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल स्थानीय जनता के साथ विश्वास एवं समन्वय को सुदृढ़ करने तथा क्षेत्र के सामाजिक विकास हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।
जयहिंद।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!