Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

बेनूर में फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन :-केदार कश्यप ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया पुरस्कृत, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

🟥 रिपोर्टर -डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

बेनूर में फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, ग्राम कोरेढ़ा की टीम बनी विजेता

केदार कश्यप ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया पुरस्कृत, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

बेनूर, नारायणपुर। बेनूर में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। समारोह में माननीय श्री केदार कश्यप जी गरिमामय रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में ग्राम कोरेढ़ा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पीएमटी बेनूर की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व पर जोर दिया गया। खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर संदेश दिया गया कि खेल में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन सच्चा खिलाड़ी वही होता है जो हार से सीख लेकर आगे बढ़ता है और जीत के लिए निरंतर प्रयास करता है।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजक समिति, समस्त कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित खेल प्रेमियों के योगदान की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
विजेता ग्राम कोरेढ़ा की टीम एवं उपविजेता पीएमटी बेनूर की टीम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!