Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

मावली मेला स्थल में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, सांसद भोजराज नाग के नेतृत्व में निकली सेवा ज्योति यात्रा

🟥 रिपोर्टर डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

नारायणपुर, 07 अक्टूबर 2026// प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जिले के मावली मेला स्थल में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग की उपस्थित में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया गया। इसके पश्चात उनके नेतृत्व में मावली मेला स्थल बखरूपारा से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

*बखरूपारा मेला स्थल से निकलकर जगदीश मंदिर होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंची सेवा ज्योति यात्रा*

सेवा ज्योति यात्रा बखरूपारा मेला स्थल से निकलकर जगदीश मंदिर होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान राष्ट्रसेवा, विकसित भारत और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया। यात्रा में लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्यगण, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, स्वयंसेवक एवं नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा और राष्ट्रसेवा की यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होना देश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने निरंतर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। हम सभी को उनके विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य केवल सरकार के प्रयासों से पूरा नहीं हो सकता। इसके लिए देश के प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक प्रयास जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ योगदान देने का आह्वान किया।

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का हुआ वर्चुअल प्रसारण*

बखरूपारा मावली माता मेला स्थल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण किया गया। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग सहित जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ प्रारंभ हुई उनकी जनसेवा की यात्रा के आज 25 वर्ष पूर्ण हुए हैं। उन्होंने देशवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र और संविधान के प्रति नमन करते हुए कहा कि 25 वर्षों में अर्जित जनविश्वास और अनुभव उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और यह पूंजी देश की जनता की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता-जनार्दन ईश्वर का ही स्वरूप है और देश के प्रत्येक नागरिक का उन पर अधिकार है। मां भारती की निस्वार्थ सेवा ही उनका धर्म और कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जीवन की प्रत्येक घटना ने कुछ न कुछ सिखाया है, जबकि हर संकट ने धैर्य और संकल्प को और मजबूत किया है। साधन और संसाधन सीमित हो सकते हैं, लेकिन सपने और हौसले हमेशा बड़े होने चाहिए।

*सामूहिक शक्ति और युवा ऊर्जा से साकार होगा विकसित भारत*

प्रधानमंत्री ने कर्म को कर्तव्य और साधना बताते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए। उन्होंने देश के विकास में स्वयंसेवकों और युवा शक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए जोश, जज्बा और सामूहिक संकल्प आवश्यक है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की बढ़ती ताकत का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय प्रतिभा, सामर्थ्य और क्षमता की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रसेवा के संकल्प को और मजबूत करने तथा देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी देशवासियों से अपनी पूरी ऊर्जा, क्षमता और सामर्थ्य के साथ योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने सेवा ज्योति यात्रा में शामिल स्वयंसेवकों और देशवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, स्वयंसेवक एवं नागरिक उपस्थित रहे।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!