
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
मासा राम गोटा, पिता/केयर ऑफ गुड्डी राम गोटा, निवासी ग्राम कुडमेल, तहसील ओरछा, जिला नारायणपुर, उम्र लगभग 55 वर्ष, कमर में अत्यधिक दर्द की समस्या से पीड़ित होने के कारण चिकित्सा सहायता हेतु 38वीं वाहिनी के सी ओ बी आदेर में उन्हें तत्काल प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। क्षेत्र में सड़क मार्ग बाधित होने के कारण फोर-व्हीलर/एंबुलेंस की आवाजाही संभव नहीं थी। ऐसी विषम परिस्थितियों में सी ओ बी आदेर एवं सी ओ बी एडजूम के जवानों द्वारा संयुक्त प्रयास करते हुए मरीज को ट्रैक्टर के माध्यम से सुरक्षित रूप से सी ओ बी एडजूम पहुंचाया गया।
सी ओ बी एडजूम पहुंचने के दौरान मरीज का दर्द बढ़ जाने पर उन्हें तत्काल प्राथमिक चिकित्सीय उपचार प्रदान किया गया। इसके उपरांत बेहतर एवं उच्च स्तरीय चिकित्सा उपचार की आवश्यकता को देखते हुए मरीज को मोटरसाइकिल के माध्यम से तत्काल CHC ओरछा भेजा गया।
इस प्रकार, 38वीं वाहिनी के सी ओ बी आदेर एवं सी ओ बी एडजूम के संयुक्त एवं त्वरित प्रयासों से दुर्गम एवं सड़क मार्ग बाधित होने की चुनौती के बावजूद एक ग्रामीण को समय पर आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराते हुए बेहतर उपचार हेतु CHC ओरछा सुरक्षित रूप से पहुंचाया गया।
38वीं वाहिनी द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की सहायता एवं मानवीय सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













